India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, श्रीलंका को 41 रनों से हराया

0
India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights

India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights

India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights – एशिया कप 2023 के सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सुपर-4 का अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीत कर आई भारतीय टीम का मनोबल सातवें आसमान पर था। तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका ने भी सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी ही आसानी से जीत लिया था। जिसके बाद अब दूसरे मैच में उसका मुकाबला भारतीय टीम से था। इस मैच में दोनों ही टीमों की गेंदबाजी बहुत अच्छी रही थी। लेकिन अंत में भारतीय टीम श्रीलंका की टीम पर भारी पड़ गई और इस तरह भारतीय टीम इस मैच को 41 रनों से जीत गई थी।

भारत और श्रीलंका का मैच एशिया कप 2023

एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुँचने के लिए चारों टीमें अपना जोर लगा रही है। कल श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों की तरफ से शानदार गेंदबाजी का नमूना देखने को मिला था। ये एक कम स्कोर वाला लेकिन रोमांचक मैच था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के (53) रनों की पारी की बदौलत 49.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और इस तरह भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 41 रनों से जीत लिया था।

आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं एशिया कप 2023 के सुपर-4 के भारत और श्रीलंका के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

भारत की बल्लेबाजी

India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights

एशिया कप 2023 के सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हमेशा की तरह कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करने आते हैं शुभमन गिल। दोनों बल्लेबाज पहले तो थोड़ा संभल कर खेलते हैं लेकिन फिर रोहित शर्मा अपने आक्रामक तरीके से खेलने लगते हैं। जिसकी वजह से 11.1 ओवर में ही भारत को स्कोर 80 रनों तक पहुँच जाता है। लेकिन तभी संभल कर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे शुभमन गिल (19) रन बनाकर डुनिथ वेलालगे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। इसके बाद पिछले मैच के हीरो रहे विराट कोहली को भी (3) रन बनाकर वेलालागे शनाका के हाथों कैच करवा देते हैं।

1 रन बाद ही भारत के दूसरे ओपनर रोहित शर्मा को भी (53) रन के स्कोर पर वेलालागे क्लीन बोल्ड कर देते हैं। वेलालागे ने भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों को आउट करके भारतीय टीम की मुशीबतों को बढ़ा दिया था। इसके बाद दोनों नए बल्लेबाज ईशान किशन और केएल राहुल बल्लेबाजी करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज मिलकर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश करते हैं। दोनों के बीच 63 रनों की साझेदारी होती है। उसके बाद केएल राहुल (39) रन बनाकर डुनिथ वेलालगे का शिकार हो जाते हैं। कुछ देर बाद ईशान किशन (33) रन बनाकर असलंका का शिकार हो जाते हैं। हार्दिक पंड्या (5) रन बनाकर वेलालागे का शिकार हो जाते हैं।

इसके बाद रवीन्द्र जडेजा भी (4) रन बनाकर असलंका की गेंद पर चलते बनते हैं। बुमराह (5) और कुलदीप यादव (0) रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं। अक्षर पटेल अंत में कुछ रन बनाकर भारत को एक अच्छे लक्ष्य तक पहुँचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो भी (26) रन बनाकर तीक्षणा का शिकार हो जाते हैं। मोहम्मद सिराज (5) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा (53) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा (5) विकेट वेलालागे लेते हैं।

श्रीलंका की बल्लेबाजी

India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights

भारत की तरफ से 50 ओवर में 214 रनों के दिए गए इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका की तरफ से पथुम निस्सांका और करुणारत्ने की जोड़ी मैदान में उतरती है। श्रीलंका की शुरूआत बेहद खराब होती है। निस्सांका (6) रन बनाकर बुमराह की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठते हैं। इसके बाद कुशल मेंडिस को भी (15) रन बनाकर बुमराह पवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं। अगले ओवर में श्रीलंका के दूसरे ओपनर करुणारत्ने को मोहम्मद सिराज (2) रन बनाकर अपना शिकार बना लेते हैं। मात्र 25 रनों के स्कोर पर ही श्रीलंका के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे। इसके बाद समरविक्रमा और असलंका के बीच 43 रनों की अहम साझेदारी होती है। लेकिन फिर समरविक्रमा (17) रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हो जाते हैं।

 इसके बाद असलंका भी (22) रनों की पारी खेलकर कुलदीप की गेंदबाजी में फंस जाते हैं। अब श्रीलंका के दोनों नए खिलाड़ी धनंजय और कप्तान शनाका मैदान में थे। श्रीलंका के प्रशंसकों को कप्तान शनाका से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन शनाका (9) रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी का शिकार हो जाते हैं। अब श्रीलंका के युवा खिलाड़ी वेलालागे बल्लेबाजी करने आते हैं। धनंजय के साथ मिलकर वेलालागे श्रीलंका की पारी को संभालते हैं। ये दोनों बल्लेबाज जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो भारत के हाथ से ये मैच कहीं फिसल ना जाए।

 लेकिन रवीन्द्र जडेजा दोनों के बीच की साझेदारी को तोड़ते हैं और भारत को इस मुकाबले में वापस ले आते हैं। धनंजय (41) रनों की बहुत ही महत्वपूर्ण पारी खेलकर रवीन्द्र जडेजा का शिकार हो जाते हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 63 रनों की बहुत ही जरूरी साझेदारी होती है। इस साझेदारी के टूटने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी ज्यादा देर तक मैदान में टिक नहीं पाते हैं। तीक्षणा (2), रजिता (1) और पथिराना (0) बनाकर आउट हो जाते हैं। श्रीलंका के युवा खिलाड़ी वेलालागे अपनी टीम को जिताने की बहुत कोशिश करते हैं। लेकिन वो (42) रनों की पारी खेलकर नाबाद रहते हैं। इस तरह श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 रनों पे ऑल आउट हो जाती है।

 श्रीलंका की तरफ से वेलालगे सबसे ज्यादा (42) रनों की पारी खेलते हैं। भारत की तरफ से कुलदीप यादव सबसे ज्यादा (4) विकेट लेते हैं। इस तरह भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले को 41 रनों से जीत लेती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। India vs Pakistan Asia Cup 2023 in Hindi: विराट और राहुल के शतक से जीता भारत, पाकिस्तान को 228 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *