CSK Captain: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, इस युवा खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

0
CSK Captain

CSK Captain

CSK Captain – मुंबई इंडियन की तरफ से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद आईपीएल 2024 में एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। जिसे सुनने के बाद आईपीएल के शुरू होने से पहले ही सभी फैंस के चेहरों पर उदासी छा गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और हम सब चहिते महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार वही किया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से महज चंद घंटों पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी ने गुरुवार को चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और टीम की कमान युवा ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी।

ऋतुराज बने चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान

आईपीएल 2024 के शुरू होने से 1 दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा की तरह सबको चौंकाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। अपनी जगह पर धोनी ने युवा ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। इसलिए अब माही के कप्तानी छोड़ते ही आईपीएल में कप्तानी के एक महान युग का अंत हो गया है।

आईपीएल के इतिहास में ये भी पहली बार होगा जब ना तो महेंद्र सिंह धोनी, ना रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली कप्तानी करते हुए नजर आएँगे। आईपीएल 2024 की सभी टीमों के कप्तानों का ऐलान गुरुवार 21 मार्च को हो गया है। इस सीजन जहाँ 6 टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं। तो वहीं 4 टीमों ने अपने पुराने कप्तान पर ही भरोसा जताया है।

नए कप्तानों की लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत, सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रेयस अय्यर शामिल हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पुराने कप्तानों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने फॉफ डु-प्लेसिस, पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन, लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने केएल राहुल और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने वाला है। जो आईपीएल के पहले सीजन के बाद कभी नहीं हुआ था। दअरसल आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। आईपीएल 2024 के इस सीजन के लिए 10 में से 6 टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं। जबकी 4 टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर भरोसा जताया है। इसलिए आईपीएल के इतिहास में पहले सीजन के बाद अब ऐसा पहली बार होगा जब किसी भी कप्तान के पास ट्रॉफी जीतने का अनुभव नहीं होगा।

धोनी ने ऋतुराज को पहले ही दे दिया था कप्तानी का संकेत

धोनी ने ऋतुराज को पहले ही दे दिया था कप्तानी का संकेत

ऋतुराज ने कहा कि, पिछले साल ही माही भाई ने एक समय पर कप्तानी छोड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि तैयार रहना। ये तुम्हारे लिए आश्चर्य करने वाला फैसला नहीं होगा। जब हम कैंप में थे तो माही भाई ने मुझे मैच की तैयारियों के बारे में बताया था।

जब सोशल मीडिया पर उनकी नई भूमिका के बारे में जानकारी दी गई तो सब हैरत में पड़ गए और मुझसे पूछने लगे, क्या तुम अगले कप्तान हो? मैं सोचने लगा की शायद हाँ, ऐसा ही है। फिर लगा कि यह सोशल मीडिया के लिए हो सकता है। लेकिन वो आए और उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना फैसला ले लिया है।

पहले सीजन में नहीं मिला था ऋतुराज को खेलने का मौका

ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई की टीम ने साल 2019 में उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। लेकिन उस समय वो एक मैच भी नहीं खेल पाए थे। अगले साल 2020 में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रहती है और उस समय वो कोविड की चपेट में भी आते हैं। लेकिन इस सीजन के अंत में वो वापसी करते हैं और लगातार 3 अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन जाते हैं। इसके बाद ऋतुराज लगातार चेन्नई का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं। जिसके बाद अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं।

पुराने जोड़ीदार होंगे आमने-सामने

पुराने जोड़ीदार होंगे आमने-सामने

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज और फॉफ की जोड़ी बेहद शानदार रही थी। लेकिन अब फॉफ चेन्नई की टीम का हिस्सा नहीं है। वो अब बैंगलोर की टीम के कप्तान हैं। ऋतुराज ने कहा कि मैं कप्तानों की मीटिंग में फॉफ से मिला और उनसे कहा कि कुछ साल पहले किसने सोचा था कि आप बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए टीम की कप्तानी करोगे और दूसरी तरफ मैं आपको टॉस पर मिलूँगा। सीजन का पहला मैच कॉफी रोमांचक होता है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूँ।

आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान

आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान

बात अगर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों की हो तो इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी का नाम टॉप पर आता है। दोनों ही लेजेंडरी कप्तानों ने अपनी फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई है।

रोहित और धोनी के अलावा आईपीएल के इतिहास में गौतम गंभीर ही ऐसे कप्तान हैं। जिन्होनें अपनी कप्तानी में 1 से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीती है। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को साल 2012 और साल 2014 में आईपीएल चैंपियन बनाया था।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। TATA IPL Opening Ceremony 2024: उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, ये बड़े-बड़े सितारे करेंगे परफॉर्म के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *