Under 19 World Cup 2024 Most Sixes: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में किन बल्लेबाजों ने की छक्कों की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

0
Under 19 World Cup 2024 Most Sixes

Under 19 World Cup 2024 Most sixes

Under 19 World Cup 2024 Most Sixes – अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में हमें कोई शानदार मैच देखने को मिले हैं। जिसमें हमें कई खिलाड़ियों से एक से बढ़ कर एक प्रदर्शन देखने को मिला है। कई खिलाड़ियों ने दर्शकों को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है तो कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। बात करे अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की या फिर अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की तो इनके बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं।

आज के ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। जिन्होंने अपनी शानदार हिटिंग से सबका दिल जीत लिया है और इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली लिस्ट में अपना नाम भी शुरू कर लिया है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के

1. स्टीव स्टॉक (मैच – 6, छक्के – 11)

स्टीव स्टोक

दक्षिण अफ्रीका के इस युवा खिलाड़ी ने अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया है। स्टॉक ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 6 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 38 की औसत और 141.61 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के जड़े हैं। स्टॉक के नाम वर्ल्ड कप में 2 अर्धशतक भी शामिल है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते स्टॉक अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

2. मुशीर खान (मैच – 7, छक्के – 8)

मुशीर खान

भारतीय खिलाड़ी मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। मुशीर ने इस साल विश्व कप में भारतीय टीम के लिए कई अहम पारियाँ खेली हैं। जिसकी वजह से भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो पाई थी। मुशीर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 60 की औसत और 98.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 360 रन बनाए हैं। मुशीर के नाम वर्ल्ड कप में 8 छक्के शामिल हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते मुशीर ने इस विश्व कप में 2 शतक और 1 अर्धशतक भी जड़ा है।

3. देवन मारियस (मैच – 6, छक्के – 8)

देवन मारियस

स्टॉक के बाद दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली इस लिस्ट में अपना नाम बनाया है। देवन मारियस ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस वर्ल्ड कप में 6 मैच खेलेकर 50 की औसत और 135.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्के जड़े हैं। देवन मारियस के नाम वर्ल्ड कप में 2 अर्धशतक भी है।

4. शाहजेब खान (मैच – 6, छक्के – 7)

शाहजेब खान

पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहजेब खान का नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं। शाहजेब खान ने इस साल अंडर-19 विश्व कप में 6 मैच खेलते हुए 52.80 की औसत और 65.35 के स्ट्राइक रेट के साथ 264 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के जड़ कर 1 शतक और 1 अर्धशतक भी बनाया है।

5. सचिन दास (मैच – 7, छक्के – 7)

सचिन दास

मुशीर खान के बाद भारत के सचिन दास अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली इस अनोखी लिस्ट में शामिल हैं। सचिन इस वर्ल्ड कप में पाँचवें ऐसे बल्लेबाज हैं। जो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली इस लिस्ट में शामिल हैं। सचिन ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 60.60 की औसत और 116.54 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 303 रन बनाए हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते सचिन ने इस वर्ल्ड कप में 7 छक्के लगाए हैं। इस विश्व कप में सचिन के नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक भी है।

6. स्नेहित रेड्डी (मैच – 4, छक्के – 6)

स्नेहित रेड्डी

स्नेहिथ रेड्डी न्यूजीलैंड के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं। जो इस लिस्ट में शामिल हैं। स्नेहिथ रेड्डी ने इस साल वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 55 की औसत और 107.84 के स्ट्राइक रेट के साथ 165 रन बनाए हैं। स्नेहिथ रेड्डी ने अपनी परियों के दौरान 1 शतक भी जड़ा है। इनके नाम वर्ल्ड कप में 6 छक्के शामिल हैं।

7. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (मैच – 6, छक्के – 6)

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस

प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली इस लिस्ट में शामिल हैं। प्रिटोरियस ने इस साल वर्ल्ड कप में 6 मैच खेलते हुए 57.40 की औसत और 94.10 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए हैं। इनके नाम वर्ल्ड कप में 3 अर्धशतक भी हैं। प्रिटोरियस ने इस साल वर्ल्ड कप में 6 छक्के लगाए हैं।

8. बहादर एसाखिल (मैच – 4, छक्के – 6)

बहादर एसाखिल

इस अनोखी लिस्ट में नंबर आठ पर जगह बनाई गई है स्कॉटलैंड के बहादर एसाखिल ने। बहादर एसाखिल स्कॉटलैंड के अकेले खिलाड़ी हैं। जो इस लिस्ट में शामिल हैं। बहादर एसाखिल ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 32 की औसत और 104.35 के स्ट्राइक रेट के साथ 96 रन बनाए हैं। बहादर एसाखिल के नाम वर्ल्ड कप में 6 छक्के हैं। साथ ही इनके नाम 1 अर्धशतक भी है।

9. बेन मैकिनी (मैच – 5, छक्के  – 6)

बेन मैकिनी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की इस लिस्ट में अगला नाम है बेन मैकिनी का। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने इस विश्व कप में 5 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 40.60 की औसत और 106.28 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए हैं। मैकिनी ने इस दौरान 6 छक्के भी लगाए हैं। साथ ही इनके नाम एक अर्धशतक भी है।

10. हैरी डिक्सन (मैच – 7, छक्के – 6)

हैरी डिक्सन

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरी डिक्सन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे आखिरी यानी दसवें नंबर पर हैं। डिक्सन ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेलते हुए 44.14 की औसत और 81.32 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 अर्धशतक जड़ कर 6 छक्के भी लगाए हैं।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *