Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Highlights: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, श्रीलंका की हुई फाइनल में एंट्री

0
Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Highlights

Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Highlights

Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Highlights – श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2023 के सुपर-4 के इस अहम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। फाइन में अब श्रीलंका का मुकाबला भारत से होगा। एशिया कप 2023 के सुपर-4 का पाकिस्तान और श्रीलंका का ये आखिरी मुकाबला था। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होती वो एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर जाती। इसलिए सुपर-4 के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी जान लगा दी थी। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया ये मुकाबला बहुत ही रोमांचक मुकाबला रहा था। बारिश की वजह से इस मैच को 42 ओवर का रखा गया था। मैच में कभी तो ऐसा लगता था कि श्रीलंका मैच को जीत जाएगी। तो कभी ऐसा लगता था कि पाकिस्तान, श्रीलंका को हराकार फाइनल में पहुँच जाएगा। लेकिन अंत में श्रीलंका ने इस रोमांचक मुकाबले को 2 विकेट से जीत लिया था और एशिया कप 2023 के फाइनल का अपना टिकट भी पक्का कर लिया था।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ये रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के आर-प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। सुपर-4 के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान की (86), शफीक की (52) और इफ्तिखार की (47) रनों की पारियों की बदौलत 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लेती है। बारिश की वजह से इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाता है। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम की वजह से पाकिस्तान की तरफ से 252 रनों का लक्ष्य मिलता है। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका की टीम की तरफ से कुशल मेंडिस (91), समरविक्रमा (48) और असलंका (49) रनों की पारी खेलते हैं। जिसकी वजह से श्रीलंका को आखिरी गेंद पर जाकर जीत हांसिल होती है। इस तरह पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2023 से बाहर हो जाती है और श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में 12वीं बार अपनी जगह बना लेती है। जहाँ उसका मुकाबला एशिया कप में अपना 10वां फाइनल खेल रही भारतीय टीम से होगा।

आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं एशिया कप 2023 के सुपर-4 के श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी

Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Highlights

श्रीलंका के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस करो या मारो के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी चोटिल थे। जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम में काफी बदलाव हुए थे। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से शफीक और फखर जमान पारी की शुरुआत करने आते हैं। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं होती है। फखर जमान (4) रन बनाकर मदुशन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। इसके बाद कप्तान बाबर आजम शफीक के साथ मिलकर पाकिस्तान के स्कोर को आगे बढ़ाते हैं। लेकिन (29) रन बनाकर पाकिस्तानी कप्तान श्रीलंका के युवा गेंदबाज वेलालागे का शिकार हो जाते हैं।

 बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी करने आते हैं। कुछ देर बाद अच्छी लय में दिख रहे शफीक भी (52) रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर पथिराना का शिकार हो जाते हैं। शफीक के बाद मोहम्मद हारिस बल्लेबाजी करने आते हैं। लेकिन वो भी सिर्फ (3) रन बनाकर पथिराना का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद मोहम्मद नवाज को (12) रन बनाकर तीक्षणा क्लीन बोल्ड कर देते हैं। पाकिस्तान के 150 रन भी नहीं बन पाते हैं और उसकी आधी टीम पवेलियन लौट जाती है। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुँच पाएगी।

लेकिन अगले बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी को संभाल लेते हैं। दोनों के बीच 108 रनों की बहुत ही अहम साझेदारी होती है। जिससे पाकिस्तान की टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुँच जाता है। इफ्तिखार अहमद (47) रनों की पारी खेलकर पथिराना का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद शादाब खान (3) रन बनाकर मधुशन का शिकार हो जाते हैं। मोहम्मद रिजवान (86) और शाहीन अफरीदी (1) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह पाकिस्तान की टीम 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लेती है। पाकिस्तान की तरफ से मैच में सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिजवान (86) बनाते हैं। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट पथिराना (3) लेते हैं।

श्रीलंका की बल्लेबाजी

Srilanka vs Pakistan Asia Cup 2023 Super 4 Highlights

बारिश की वजह से श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 42 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य मिलता है। श्रीलंका की तरफ से पथुम निस्सांका और कुसल परेरा इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरते हैं। कुसल परेरा आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों की गेंदो को पीटना शुरू कर देते हैं। लेकिन कुशल परेरा की ये बदकिस्मती रही कि वो 8 गेंदो में (17) रनों की धुआंधाड़ पारी खेलकर रन आउट हो जाते हैं। इसके बाद कुशल मेंडिस बल्लेबाजी करने आते हैं। निस्सांका के साथ मिलकर वो श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। दोनों बल्लेबाजों बीच में 57 रनों की साझेदारी होती है। जिसके बाद निस्सांका (29) रन बनाकर शादाब खान का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद नए बल्लेबाज समरविक्रमा बल्लेबाजी करने आते हैं।

कुशल मेंडिस और समरविक्रमा जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं। उसे देख कर ये लग रहा था कि ये दोनों ही श्रीलंका को ये मैच जितवा देंगे। लेकिन तभी समरविक्रमा (48) रनों की पारी खेलकर इफ्तिकार अहमद का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद असलंका कुशल मेंडिस का साथ देने आते हैं। दोनों बल्लेबाज मिलकर श्रीलंका का स्कोर 200 रनों के पार पहुँचा देते हैं। लेकिन फिर कुछ देर बाद कुशल मेंडिस (91) रनों की शानदार पारी खेलकर इफ्तिखार अहमद का शिकार हो जाते हैं। कुशल मेंडिस के आउट होने के बाद श्रीलंका के कप्तान शनाका मैदान में आते हैं। लेकिन वो भी सिर्फ (2) रन बनाकर इफ्तिखार अहमद का शिकार हो जाते हैं।

अब श्रीलंका के लगातार विकेट गिरने लगे थे। धनंजय (5), वेलालागे (0), मदुशन (1) रन बनकर आउट हो जाते हैं। श्रीलका के लिए अच्छी खबर ये थी कि असलंका अभी भी बल्लेबाजी कर रहे थे। श्रीलंका को आखिरी 2 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी। असलंका ने पाँचवी गेंद पर चौका जड़ दिया था। जिसके बाद श्रीलंका को अब आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। असलंका आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला देते हैं और श्रीलंका की टीम को 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुँचा देते हैं। अब 17 सितंबर 2023 को फाइनल मैच श्रीलंका का मुकाबला भारतीय टीम से होगा। तो देखते हैं कौन-सी एशियाई टीम इस बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हो पाती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। India vs Sri Lanka, Asia cup 2023 Super 4 Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, श्रीलंका को 41 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *