Yograj Singh: धोनी-कपिल पर बरसे योगराज सिंह, कह डाली ये सब उल्टी बातें

0
Yograj Singh

Yograj Singh

Yograj Singh – क्रिकेटरों को लेकर बयान देने के मामले में वैसे तो बहुत से लोग सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन जब बात देश के सबसे बड़े कप्तान और खिलाड़ियों की हो तो बात कुछ और ही होती है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने वैसे तो धोनी को लेकर काफी सारे विवादित बयान दिए हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने धोनी के साथ कपिल देव पर भी निशाना साधा है।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के ऊपर एक बहुत ही विवादित बयान दिया है। जिसके बाद युवराज सिंह का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पिता को मानसिक बीमारी है। जिसकी वजह से ये सब होता है। लेकिन मेरे पिता इस चीज को नहीं मानते हैं।

योगराज सिंह ने दिया धोनी-कपिल को लेकर बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेट योगराज सिंह के एक इंटरव्यू ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव दोनों पर जम कर जुबानी हमला बोला है। योगराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की वजह से उनके बेटे का करियर खत्म हुआ है।

युवी अभी 4-5 साल और खेल सकता था। लेकिन इस धोनी ने मेरे बेटे का करियर खत्म कर दिया। योगराज सिंह ने कपिल देव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “मैं तेरा वो हाल करूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर।” जब योगराज सिंह का ये इंटरव्यू वायरल हुआ तो हर कोई ये कहने लगा कि उनका दिमाग ठीक नहीं है।

इसी बीच उनके बेटे युवराज सिंह का भी एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। जिसमें युवराज सिंह ये स्वीकार करते हैं कि उसके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसे उनके पिता अस्वीकार करते हैं।

युवराज सिंह ने पिता को लेकर कही थी ये बात

दरअसल, करीब 9 महीने पहले युवराज सिंह ने इस बात को कबूल किया था कि उनके पिता योगराज सिंह को दिमागी समस्या है। जिसे उनके पिता नहीं मानते हैं। युवराज सिंह ने कहा था, “मुझे लगता है कि मेरे पिता को एक मानसिक समस्या है और वह इसे स्वीकार नहीं करना चाहते हैं।

लेकिन मुझे लगता है कि कुछ ऐसा है जिस पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। वह इसे स्वीकार नहीं करते। जैसे मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे उपचार की आवश्यकता है, लेकिन वह इसे नहीं समझते। यह ऐसा ही है, जिसे आप बदल नहीं सकते।”

धोनी पर भड़के योगराज सिंह

योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में धोनी को लेकर कहा था कि “मैं महेंद्र सिंह धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा।” उसे अपनी शक्ल शीशे में देखनी चाहिए। वह बहुत बड़ा क्रिकेटर है। लेकिन उसने जो कुछ मेरे बेटे के खिलाफ किया, वो सब अब सामने आ रहा है। उसे जिंदगी में कभी माफ नहीं किया जा सकता है। उस आदमी (धोनी) ने मेरे बेटे की जिंदगी तबाह कर दी है। युवराज 4-5 साल और क्रिकेट खेल सकता था। लेकिन धोनी ने उसका कैरियर खत्म कर दिया।

कपिल देव को लेकर भी बोले योगराज सिंह

योगराज सिंह ने कपिल देव को लेकर भी बहुत विवादित बयान दिया था। योगराज ने कपिल देव को लेकर कहा था। “मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूँ कि योगराज चीज क्या है, जिसको तुमने नीचे गिराया, आज सारी दुनिया उसके पैरों के नीचे है। उसे सलाम करती है और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था…किसी को कैंसर है, किसी का घर टूट गया, कोई मर गया और किसी के घर में बेटा ही नहीं है।

आप समझ रहे हो मैं किसकी बात कर रहा हूँ। उस आदमी ने जो किया वो आपके महानतम कप्तान मिस्टर कपिल देव हैं। उसको मैंने कहा था कि वो हाल करके छोडूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी हैं और तेरे पास एक ही है वर्ल्ड कप।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। CPL 2024: इस पाकिस्तानी गेंदबाज की हुई जम कर कुटाई, टीम को हराया जीता हुआ मैच के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *