Most Sixes in Cricket World Cup History: यूनिवर्स बॉस से लेकर किलर-मिलर सब है शामिल

0
Most Sixes in Cricket World Cup History

Most Sixes in Cricket World Cup History

Most Sixes in Cricket World Cup History – हेलो दोस्तों कैसे हो आप लोग। जैसा कि आप लोग जानते हो कि वर्ल्ड कप 2023 में इस बार छक्कों की बारिश हुई थी। जिसमें बल्लेबाजों ने जम कर रन बनाए थे। जिसमें भारत के रोहित शर्मा से लेकर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल सभी शामिल हैं। वैसे तो बहुत से बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धुलाई कर लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं।

लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में एक खिलाड़ी ऐसा था। जिसने ना सिर्फ वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है बल्कि वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साथ ही ये दुनिया का पहला ऐसा बल्लेबाज बन गया है जिसने वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 छक्के जड़े हैं।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 2023 तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (पारी – 28, छक्के – 54)

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने अपने विश्व कप के इतिहास में 28 पारी खेली हैं। जिसमें उन्होंने 105.49 के स्ट्राइक रेट के साथ (1575) रन बनाए हैं।

देखने वाली बात ये है कि रोहित शर्मा ने मात्र 28 पारियों में 54 छक्के जड़ डाले हैं। जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। इसके साथ रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

2. क्रिस गेल (पारी – 34, छक्के – 49)

क्रिस गेल

रोहित शर्मा के बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने साल 2003 से लेकर साल 2019 तक वर्ल्ड कप का सफर तय किया था। जिसमें उन्होंने 34 पारियाँ खेलकर 90 के स्ट्राइक रेट के साथ (1186) रन बनाए हैं। इस दौरान गेल के बल्ले से 49 छक्के निकले हैं। जो कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा हैं।

3. ग्लेन मैक्सवेल (पारी – 26, छक्के – 43)

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक करिश्माई पारी खेली थी। जिसे देखकर हर कोई हैरान था। मैक्सवेल के एक पैर की माशपेशियाँ बुरी तरह खिंच गई थीं।

लेकिन उसके बाद भी वो मैदान में टिके रहे और अपने वनडे कैरियर का पहला दोहरा शतक जड़ कर अपनी टीम को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करवा दिया था। मैक्सवेल ने विश्व कप के इतिहास में अब तक 26 पारियाँ खेली हैं। जिसमें उन्होंने 160.32 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 901 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 43 छक्के भी जड़े हैं।

4. डेविड वॉर्नर (पारी – 29, छक्के – 41)

डेविड वॉर्नर

गेलन मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया का एक और धाकड़ खिलाड़ी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली इस लिस्ट में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के इस शानदार ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2015 से लेकर साल 2023 तक के विश्व कप के मुकाबलों में हिस्सा लिया है। जिसमें उन्होंने 29 पारियों में 101.46 के स्ट्राइक रेट के साथ (1527) रन बनाए हैं। वार्नर ने इस दौरान 41 छक्के लगाए हैं। जिसकी वजह से वो इस सूची में चौथे पायदान पर हैं।

5. एबी डिविलियर्स (पारी – 21, छक्के – 37)

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के इस शानदार खिलाड़ी से पूरी दुनिया ही प्यार करती है। क्योंकि जिस तरह से डीविलियर्स बल्लेबाजी करते हैं। उसे देख कर हर कोई इनका दीवाना हो जाता है। डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2007 से लेकर 2015 तक विश्व कप के मुकाबलों में हिस्सा लिया है। जिसमें उन्होंने 21 पारी खेलकर 117.29 के स्ट्राइक रेट के साथ (1207) रन बनाए हैं। इस दौरान डीविलियर्स ने 37 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुँचाया है।

6. डेविड मिलर (पारी – 21, छक्के – 35)

डेविड मिलर

अब डीविलियर्स के बाद दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी ने विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। किलर-मिलर के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में 21 पारियाँ खेली हैं। जिसमें उन्होंने 113.33 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 816 रन बनाए हैं। किलर-मिलर ने वर्ल्ड कप में 35 बार गेंद को दर्शकों के बीच में भेजा है।

7. रिकी पोंटिंग (पारी – 42, छक्के – 31)

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान, रिकी पोंटिंग, वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। पोंटिंग ने 1996 से लेकर 2011 के वर्ल्ड कप में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने 79.95 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए (1743) रन बनाए हैं। पोंटिंग ने विश्व कप के अपने शानदार कैरियर में 31 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है।

8. ब्रेंडन मैकुलम (पारी – 27, छक्के – 29)

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के लिए साल 2003 से लेकर साल 2015 तक वर्ल्ड कप के मैचों में हिस्सा लिया है। जिसमें उन्होंने 27 पारियों में 120.84 के स्ट्राइक रेट के साथ (742) रन बनाए हैं। अपने आतिशी अंदाज में खेलते हुए मैकुलम ने वर्ल्ड कप में 29 छक्के लगाए हैं।

9. हर्शल गिब्स (पारी – 23, छक्के – 28)

हर्शल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी ने विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गिब्स ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 23 पारियाँ खेली हैं। जिसमें उन्होंने 87.38 के स्ट्राइक रेट के साथ (1067) रन बनाए हैं। इस दौरान गिब्स ने 28 छक्के जड़े हैं।

10. सनथ जयसूर्या (पारी – 37, छक्के – 27)

सनथ जयसूर्या

वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या दसवें पायदान पर हैं। जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए साल 1992 से लेकर साल 2007 तक वर्ल्ड कप में योगदान दिया है। जिसमें उन्होंने 37 पारियों में 90.66 की स्ट्राइक रेट के साथ (1165) रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 छक्के लगाए हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। Happy New Year 2024: इस बार भारतीय टीम ऐसे करेगी नए साल का स्वागत, कौन-कौन होगा शामिल, जानिए सब के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *