LSG vs MI: अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई की हार, लखनऊ ने जीत के साथ किया इस सीजन को अलविदा

0
LSG vs MI

LSG vs MI

LSG vs MI – आईपीएल 2024 में अपना आखिरी मैच खेल रही लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में जाकर हरा दिया है। लखनऊ और मुंबई दोनों टीमों का ही ये इस सीजन आखिरी मुकाबला था। इस सीजन अपने खराब प्रदर्शन के चलते दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

जिसके बाद ये दोनों टीमें एक दूसरे से इस सीजन अपना आखिरी लीग मैच खेलती हैं। इस मैच में लखनऊ की टीम मुंबई की टीम को 18 रनों से मात देकर जीत के साथ आईपीएल 2024 से विदा लेती है। तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई की टीम को हार के साथ आईपीएल 2024 को अलविदा कहना पड़ता है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड

एलएसजी बनाम एमआई के बीच खेले गए इस मैच में एलएसजी पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरन के (75) और कप्तान राहुल के (55) रनों की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लेती है।

अब मुंबई की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में जीत हाँसिल करने के लिए 20 ओवर में 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करना था। मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (68) और नमन धीर (62) रनों की पारी खेलते हैं। लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाती है और अपने आखिरी लीग मैच को 18 रनों से हार जाती है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में। जहाँ लखनऊ की टीम मुंबई की टीम को हराकर जीत के साथ आईपीएल 2024 से विदा लेती है। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

हमेशा की तरह लखनऊ की खराब शुरुआत

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाता है। जहाँ मुंबई इंडियंस की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है और लखनऊ की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित करती है।

लखनऊ की तरफ से कप्तान राहुल और पडिक्कल पारी की शुरुआत करने मैदान में आते हैं। लेकिन पहले ही ओवर में तुषारा लखनऊ के बल्लेबाज पडिक्कल को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं। पडिक्कल के बाद स्टोइनिस बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं।

स्टोइनिस कप्तान राहुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। कुछ देर बाद चावला मुंबई को एक और सफलता दिला देते हैं। चावला खतरनाक दिख रहे स्टोइनिस को (28) रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर देते हैं। लखनऊ की तरफ से अब दीपक हुडा बल्लेबाजी करने आते हैं।

दीपक कप्तान राहुल के साथ मिलकर लखनऊ के स्कोर को 50 रनों के पार पहुँचा देते हैं। इसके बाद दीपक हुडा भी (11) रन बनाकर चावला का शिकार बन जाते हैं। अब लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए मैदान में आते हैं।

पूरन ने चटाया चूरन

पूरन आते ही तबाड़तोड़ बल्लेबाजी कर मुंबई के गेंदबाजों पर हल्ला बोल देते हैं। जिसके चलते मुंबई का स्कोर 100 रनों के पार चला जाता है। एक तरफ राहुल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ पूरन लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे। अपनी शानदार हिटिंग के चलते पूरन जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं।

इसी बीच राहुल भी अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। अब लखनऊ का स्कोर 150 रनों के पार चला जाता है। इसके बाद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे पूरन (75) रनों की पारी खेलकर तुषारा का शिकार हो जाते हैं। अगली ही गेंद पर तुषारा नए बल्लेबाज अरशद को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज देते हैं। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल (55) रन बनाकर चावला का शिकार बन जाते हैं।

अंत में आयुष बडोनी और क्रुणाल पंड्या कुछ शानदार शॉट्स खेलते हैं। जिसके चलते लखनऊ की टीम 200 रनों के आँकड़े को पार कर जाती है। 20 ओवर के बाद लखनऊ की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लेती है।

बडोनी (22) और क्रुणाल (12) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। लखनऊ की तरफ से पूरन सबसे ज्यादा (75) रनों की पारी खेलते हैं। मुंबई की तरफ से तुषारा और चावला सबसे ज्यादा (3-3) विकेट चटकाते हैं।

रोहित ने दी मुंबई को ताबड़तोड़ शुरुआत

अब मुंबई को इस सीजन अपना आखिरी मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आते हैं। एक तरफ ब्रेविस संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। जिसके चलते पावरप्ले में ही मुंबई का स्कोर 50 रनों के पार चला जाता है।

अब ब्रेविस भी कुछ शानदार शॉट्स लगाने शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद वो (23) रन बनाकर नवीन का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद मुंबई के लगातार विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। अगले ही ओवर में सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही क्रुणाल पंड्या का शिकार हो जाते हैं।

लगातार विकेट गिरने की वजह से हारी मुंबई

कुछ देर बाद रोहित शर्मा ताबड़तोड़ (68) रनों की पारी खेलकर रवि बिश्नोई का शिकार बन जाते हैं। अब ईशान किशन और हार्दिक पंड्या मुंबई की टीम को 100 रनों के पार पहुँचा देते हैं। इसके बाद हार्दिक (16) रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर आउट हो जाते हैं। हार्दिक के बाद नेहाल वढेरा (1) रन बनाकर चलते बनते हैं।

अब नए बल्लेबज नमन धीर आते ही तेजी से बल्लेबाजी करनी शुरू कर देते हैं। जिसके चलते मुंबई का स्कोर 150 रनों के पार चला जाता है। इसके बाद आखिरी ओवर में ईशान किशन (14) रन बनाकर नवीन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। इस तरह मुंबई इंडियन की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाती है।

नमन धीर (62*) और शेफर्ड (1*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा सबसे ज्यादा (68) रनों की पारी खेलते हैं। लखनऊ की तरफ से नवीन और बिश्नोई सबसे ज्यादा (2-2) विकेट चटकाते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। PBKS vs RR: राजस्थान ने लगाया हार का चौका, पंजाब किंग्स के हाथों मिली 5 विकेट से करारी हार के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *