India vs Srilanka Asia Cup 2023 Final Highlight: एशिया कप के फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

0
India vs Srilanka Asia Cup 2023 Final Highlight

India vs Srilanka Asia Cup 2023 Final Highlight

India vs Srilanka Asia Cup 2023 Final Highlight – भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को बहुत ही आसानी के साथ हरा दिया है। इस फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद भारतीय टीम आठवीं बार एशिया कप को जीतने में कामयाब हुई है। सुपर-4 में पहुँचने के बाद जहाँ भारतीय टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकार फाइनल में अपनी जगह पक्की करी थी। तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकार फाइनल में पहुँची थी। इससे पहले सुपर-4 में भारत और श्रीलंका के बीच काँटे की टक्कर देखने को मिली थी। जहाँ श्रीलंका के युवा गेंदबाज वेलालागे ने सबको अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से हैरान कर दिया था। लेकिन एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम का कोई भी खिलाड़ी भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से श्रीलंका को इस मैच में हार का सामना करना पड़ता है।

भारत और श्रीलंका फाइनल मैच एशिया कप 2023

एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है। लेकिन आज उसके किसी भी खिलाड़ी का दिन नहीं था। उसका कोई भी बल्लेबाज मैदान में टिक ही पा रहा था। एक के बाद एक श्रीलंका के विकेट गिरते जा रहे थे। श्रीलंका की पारी देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो किसी मैच की हाइलाइट्स चल रही है। श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पा रहा था। जिसकी वजह से श्रीलंका की टीम मात्र 15.2 ओवर में केवल 50 रन बनाकर ऑल-आउट हो जाती है। जिसके बाद भारतीय टीम केवल 6.1 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के इस लक्ष्य को हांसिल कर लेती है और इस तरह भारतीय टीम एशिया कप 2023 की विजेता बन जाती है।

आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले के बारे में। तो मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

भारत की शानदार गेंदबाजी

India vs Srilanka Asia Cup 2023 Final Highlight

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जो बिल्कुल ही गलत साबित हुआ था। पथुम निस्सांका और कुसल परेरा श्रीलंका की पारी की शुरुआत करने आते हैं। लेकिन श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब होती है। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही कुसल परेरा (0) रन बनाकर बुमराह का शिकार हो जाते हैं। कुछ देर बाद चौथे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के दूसरे ओपनर पथुम निस्सांका (2) रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी में फंस जाते हैं और रवींद्र जडेजा को कैच दे बैठते हैं। इसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज (0) रन के स्कोर पर खेल रहे समरविक्रमा को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता कर देते हैं।

 इस ओवर की अगली गेंद पर सिराज असलंका को भी (0) रन के स्कोर पर ईशान किशन के हाथों कैच करवा देते हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज श्रीलंका के अगले खिलाड़ी धनंजय को (2) रन बनाकर चलता कर देते हैं। मोहम्मद सिराज का ये ओवर श्रीलंका के लिए एक बुरा सपना बन कर आया था। सिराज ने अपने इस ओवर में 4 विकेट झटक कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी थी। अगले ओवर में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के कप्तान शनाका को क्लीन बोल्ड करके श्रीलंका की सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया था। मात्र 12 रनों के अंदर ही श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके थे। श्रीलंका की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी।

 ऐसे में कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से (13) रनों की पारी खेली। लेकिन उसके बाद उन्हें भी मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद वेलालागे (8), मधुशन (1) और पथिराना (0) रन बनाकर हार्दिक पंड्या का शिकार हो जाते हैं। दुशान हेमंथा (13) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।  इस तरह श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में मात्र 50 रन बनाकर ऑल-आउट हो जाती है। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस सबसे ज्यादा (17) रनों की पारी खेलते हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा (6) विकेट लेते हैं और श्रीलंका की बैटिंग लाइन-अप की धज्जियाँ उड़ा देते हैं।

भारत की बल्लेबाजी

India vs Srilanka Asia Cup 2023 Final Highlight

श्रीलंका की तरफ से 51 रनों के दिए गए इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने के लिए शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी मैदान में उतरती है। दोनों बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि ये लोग मैच को बहुत जल्दी खत्म करना चाहते हैं। 51 रनों के दिए गए इस छोटे से लक्ष्य को भारतीय टीम 6.1 ओवर में ही हासिल कर लेती है। ईशान किशन 18 गेंदो में (23) तो वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल 19 गेंदो में (27) रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला देते हैं। इस तरह भारतीय टीम 10 विकेट से एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले को बड़ी ही आसान के साथ जीत जाती है।

इसे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990-1991, 1995, 2010, 2016, और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था। भारत ने ये टूर्नामेंट 7 बार वनडे और 1 बार टी-20 फॉर्मेट में जीता है। जबकि श्रीलंका की टीम ने छह बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा किया है। श्रीलंका ने पाँच बार वनडे और एक बार टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। तो वहीं पाकिस्तान दो बार एशिया कप जीतने में कामयाब हो पाई है। भारतीय टीम के एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा की भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़िओं ने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय कौशल दिखाया है।

भारत के खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बनी श्रीलंका

श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद अब उनके नाम तीन बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। पहला रिकॉर्ड ये है की भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर श्रीलंका के नाम पर हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज था। जहाँ साल 2014 में मीरपुर में खेले गए एक वनडे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों पर समेत दिया था। दूसरा रिकॉर्ड ये है की एशिया कप 2023 के इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के द्वारा बनाये गए 50 रन वनडे इतिहास के फाइनल में अभी तक का सबसे कम स्कोर हैं। तीसरा रिकॉर्ड ये है की एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के द्वारा बनाये गए 50 रन श्रीलंका के वनडे इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 2012 में श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 43 रनों पर सिमट गई थी।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। India vs Bangladesh Asia Cup 2023 Super 4 Highlights: गिल के शतक पर फिरा पानी, बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *