Double Century In Men ODI Cricket: सचिन नहीं बल्की इस खिलाड़ी ने सबसे पहले लगाया था वनडे में दोहरा शतक

0
Double Century In Men ODI Cricket

Double Century In Men ODI Cricket

Double Century In Men ODI Cricket – दोस्तों जब भी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की बात होती है तो भारतीय खिलाड़ियों का नाम जरूर सामने आता है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। क्योंकि एक समय ऐसा था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना सभी बल्लेबाजों के लिए एक सपना हुआ करता था। कई महान और धाकड़ बल्लेबाज आए और गए लेकिन उनमें से कोई भी बल्लेबाज 200 रनों के आँकड़े को पार करना तो दूर वहाँ तक पहुँच भी नहीं पाया था। लेकिन एक समय था जब पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी सईद अनवर के नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था।

उन्होंने 1997 में खेले गए एक वनडे मैच में भारत के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार 194 रन बनाए थे। कई साल तक पाकिस्तान के इस बल्लेबाज का ये रिकॉर्ड कायम रहा लेकिन फिर साल 2009 में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज चार्ल्स कोवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 194 रनों की पारी खेलकर सईद अनवर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करली थी। लेकिन अभी भी कोई भी खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में 200 रनों के आँकड़े को छू नहीं पाया था। लेकिन फिर उसके बाद आता है साल 2010 जिसके बाद कई बल्लेबाजों ने न सिर्फ 200 रनों के आँकड़े को छुआ बल्की उसे पार भी किया। इसमें से एक खिलाड़ी तो ऐसा है जिसने अकेले ही वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने का कारनाम किया है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए  शुरू करते हैं।

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

1. सचिन तेंदुलकर (साल 2010, रन 200* vs दक्षिणअफ्रीका)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिन्होनें साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे पहले 200 रन बनाने का कारनामा किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि सचिन तेंदुलकर से पहले भी एक खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। बस फर्क ये है कि सचिन तेंदुलकर एक पुरुष क्रिकेटर हैं और ये एक महिला क्रिकेटर हैं। 16 दिसंबर 1997 को डेनमार्क के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बोलिंडा क्लार्क ने नबाद (229*) रनों की पारी खेली थी। इस पारी के बाद वो 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई थीं। तो अगर सभी क्रिकेटर में से  सबसे पहले दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी की बात की जाए तो बोलिंदा क्लार्क का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन अगर पुरुष क्रिकेटरों में से सबसे पहले दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी की बात करी जाए तो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर है।

2. वीरेंद्र सहवाग (साल 2011, रन 219 vs वेस्टइंडीज)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

वीरेंद्र सहवाग का नाम सुनते ही विस्फोटक बल्लेबाजी की याद आ जाती है। भारतीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग पुरुष क्रिकेटरों में दोहरा शतक लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सहवाग ने साल 2011 में 2019 रनों की धुआंधाड़ पारी खेली थी। 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई उनकी ये तूफानी पारी उनके लिए बेहद खास थी। क्योंकि इस मैच में वीरेंद्र सहवाग कप्तान थे और बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए थे।

3. रोहित शर्मा (साल 2013, रन 209 vs ऑस्ट्रेलिया)

हिट-मैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को आज पूरी दुनिया जानती है। रोहित शर्मा दुनिया के सबसे सफल ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा को उनके कैरियर के शुरूआती दिनो में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करवायी जाती थी लेकिन तब उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। लेकिन जब उन्हें ओपनिंग करने की जिम्मेदारी दी गई तो उनका खेल निखर कर आया और तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (209) रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के बाद वो दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए थे।

4. रोहित शर्मा (साल 2014, रन 264 vs श्रीलंका)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

साल 2013 में दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले भारत के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2014 में एक और दोहरा शतक लगाकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया था। साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई (264) रनों की उनकी ये पारी वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी पारी है। अब तक कोई भी बल्लेबाज रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है।

5. मार्टिनगुप्टिल (साल 2015, रन 237* vs वेस्टइंडीज)

बात साल 2015 की है जब वर्ल्ड कप के मैच में न्यूजीलैंड की टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से था। इस मैच में न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने एक ऐसी अनोखी पारी खेली जिसे आज भी याद किया जाता है। मार्टिन गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया था। इस मैच में गुप्टिल ने नाबाद (237*) रनों की पारी खेली थी जो अब तक विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। इस मैच में दोहरा शतक जड़ने के बाद मार्टिन गुप्टिल पाँचवे ऐसे खिलाड़ी बन गए थे जिन्होनें वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था।

6. क्रिस गेल (साल 2015, रन 215 vs जिम्बाब्वे)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल को किसी की भी पहचान की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खुद की एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। इतने खतरनाक खिलाड़ी होने के बाद भी अगर इनके नाम कोई दोहरा शतक न हो क्या ऐसा हो सकता है। क्रिस गेल ने साल 2015 के वर्ल्ड कप के मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी इस पारी में (215) रन बनाए थे। इस तरह वो दोहरा शतक जड़ने वाले छटे खिलाड़ी बन गए थे।

7. रोहित शर्मा (साल 2017, रन 208* vs श्रीलंका)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

रोहित शर्मा के द्वार खेली गई इस पारी ने तब सबके होश उड़ा दिए थे जब दो दोहरे शतक लगाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा शतक लगाकर एक असंभव सा रिकॉर्ड कायम कर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 153 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद (208*) रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 13 चौके और 12 जबरदस्त छक्के शामिल थे। शायद ही कोई बल्लेबाज रोहित शर्मा के इन तीन दोहरे शतक वाले रिकॉर्ड को तोड़ पाये।

8. फखर जमान (साल 2018, रन 210* vs जिम्बाब्वे)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। फखर जमान ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद (210*) रनों की धुआधड़ पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई उनकी ये पारी किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी की सबसे बड़ी पारी है।

9. ईशान किशन (साल 2022, रन 210 vs बांग्लादेश)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई अपनी इस पारी में ईशान किशन ने सबका दिल जीत लिया था। इस मैच में ईशान किशन ने 131 गेंदो में (210) रनों की धुआंधार पारी खेली थी। उनकी इस धुआंधार पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे। ईशान किशन ने अपनी इस पारी की बदौलत वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

10. शुभमनगिल (साल 2023, रन 208 vs न्यूजीलैंड)

दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का नाम

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने भी दोहरा शतक लगाने की लिस्टअपना नाम शामिल कर लिया है। भारतीय टीम के इस नए युवा उभरते हुए सितारे ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ कर सबको अपने टैलेंट का नमूना दिखा दिया है। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (208) रनों की पारी खेलकर सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। India vs West indies 2nd T20 Highlight 2023 के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *