CSK New Captain Announced IPL: क्या हिटमैन होंगे चेन्नई के अगले कप्तान या इन 2 खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स

0
CSK New Captain Announced IPL

CSK New Captain Announced IPL

CSK New Captain Announced IPL – इंडिया का त्यौहार आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस बार आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। आईपीएल में इस बार धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ की रॉयल चैलेंजर बैंगलोर पहले ही मुकाबले में एक दूसरे से टकराने वाली है। जब पहले ही मुकाबले में इतनी बड़ी 2 टीमें आपस में टकराएँगी तो रोमांच भी डबल हो जाएगा।

लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सबके दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या धोनी आईपीएल का अगला सीजन भी खेलेंगे। या फिर वो सिर्फ चेन्नई की टीम को बाहर से ही सपोर्ट करेंगे। ऐसे में जब भी धोनी के रिटायरमेंट की बात आती है तो सबके दिमाग में एक ही बात आती है कि धोनी के बाद चेन्नई का अगला कप्तान कौन होगा। जो चेन्नई की इस शानदार टीम को संभाल पाएगा और उसके वर्चस्व को आगे बढ़ाएगा।

इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि चेन्नई की कप्तान से जुड़ा कोई भी फैसला धोनी खुद तय करेंगे। लेकिन ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं जो धोनी की इस विरासत को आगे बढ़ाने का दम रखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 42 साल के हो चुके हैं। जिसकी वजह से पिछले कुछ सीजन से चेन्नई के अगले कप्तान को लेकर कॉफी बातें हो रही हैं। साल 2022 में चेन्नई की तरफ से रवीन्द्र जडेजा ने कप्तानी का मोर्चा संभाला था।

लेकिन जडेजा को कप्तानी रास नहीं आती है और चेन्नई की टीम एक के बाद एक मैच हारती चली जाती है। जिसके बाद जडेजा महेंद्र सिंह धोनी की धरोहर उन्हें वापस कर देते हैं और एक बार फिर चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में आ जाती है। जिसके बाद अगले ही सीजन में चेन्नई की टीम एक बार फिर आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लेती है और मुंबई इंडियंस के साथ 5 आईपीएल के खिताबों की बराबरी कर लेती है।

कौन होगा धोनी का उत्तराधिकारी ?

इस सीजन चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर लगता है कि ये सीजन उनके आईपीएल इतिहास का आखिरी सीजन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी टीम के लिए एक भरोसामंद कप्तान की तलाश करनी पड़ेगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ-साफ कह दिया है कि चेन्नई की कप्तानी का आखिरी फैसला धोनी और टीम के कोच का होगा।

रायडू की पहली पसंद रोहित शर्मा

रायडू की पहली पसंद रोहित शर्मा

इसी बीच सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) और एमआई (मुंबई इंडियंस) के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रोहिर शर्मा के साथ-साथ उन्होंने हार्दिक पंड्या के बारे में भी कई बातें कहीं हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि मुंबई इंडियंस ने इस बार हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटन्स से खरीद लिया है। जिसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है।

न्यूज 24 स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा है की ये फैसला मुंबई इंडियंस ने बहुत जल्द में लिया है। उनका इस फैसले से मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का अपमान हुआ है।

रायडू ने कहा कि रोहित शर्मा चाहें तो अगले 5-6 साल तक आईपीएल खेल सकते हैं। अगर वो कप्तान बनना चाहते हैं तो पूरी दुनिया उनके लिए खुली है। वो जहाँ चाहे वहाँ कप्तानी कर सकते हैं। मैं चाहता हूँ कि रोहित शर्मा साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनें। अगर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले लेते हैं तो रोहित शर्मा चेन्नई की कप्तानी कर सकते हैं।

हार्दिक पंड्या को होगी मुश्किल

हार्दिक पंड्या को होगी मुश्किल

अंबाती रायडू ने ये भी कहा कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला थोड़ा जल्दी ले लिया है। इस साल भी रोहित शर्मा को ही कप्तान बनना चाहिए था। अगर हार्दिक इस साल मुंबई के लिए खेलते और अगले साल कप्तानी करते तो वो बहुत अच्छा होता है क्योंकि रोहित शर्मा अभी भी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और हार्दिक पंड्या अभी-अभी मुंबई की टीम में वापस आए हैं।

अंबाती ने पंड्या को लेकर कहा कि हार्दिक के लिए वापसी थोड़ी तो मुश्किल रहेगी। क्योंकि गुजरात टाइटन्स का सेटअप अलग है और मुंबई इंडियंस का अलग है। भले ही पंड्या मुंबई के लिए पहले खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने मुंबई की कप्तानी नहीं की है। ऐसे में मुंबई की कप्तानी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। जिसकी वजह से उन पर टीम का काफी दबाव भी रहेगा।

रोहित के अलावा ये 2 खिलाड़ी भी हो सकते हैं धोनी के उत्तराधिकारी

रवीन्द्र जडेजा

रवीन्द्र जडेजा

सौराष्ट्र के ऑल राउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के सुपर स्टार खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा चेन्नई की कप्तानी के सबसे पहले विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि जडेजा ने साल 2022 में भी चेन्नई की कमान संभाली थी। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से माही ने उनसे कप्तानी वापस ले ली थी। इस पर काफी विवाद भी हुआ था और खबर तो यहाँ तक ​​आई थी कि जडेजा चेन्नई के कैंप को छोड़ देंगे।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। इसके बाद पिछले साल जडेजा ने चेन्नई को अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 5वाँ आईपीएल खिताब भी जितवाया था। इसलिए अगर जडेजा को एक बार फिर सीएसके का कप्तान बनाया जाए तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

ऋतुराज गायकवाड

ऋतुराज गायकवाड

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड भी सीएसके की कप्तानी के एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। ऋतुराज ने पिछले साल एशियाई खेलों में भारतीय टीम की शानदार तरीके से कप्तानी की थी और भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जितवाया था। इसके अलावा आईपीएल के पिछले सीजन में ऋतुराज ने 4 अर्धशतकों के दम पर 590 रन भी बनाए थे। ऐसे में सीएसके के लिए वो एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का इतिहास || History of Royal Challangers Banglore के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *