IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

0
IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के – दोस्तों जैसा की आप लोग जानते हो कि आईपीएल दुनिया की सबसे मज़ेदार क्रिकेट लीग है क्यूँकि इस लीग में आपको फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल जाता है। आईपीएल में आपको आए दिन हर मैच में लम्बे-लम्बे छक्के देखने को मिलते रहते हैं जिससे कोई भी क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट के इस महाकुंभ में बल्लेबाजों के द्वारा लगाए गए लम्बे और अद्भुत छक्कों को देख कर उत्साहित हो सकता है।

आईपीएल में शुरुआत से ही लगने वाले अदभुत शॉट्स ने हमेशा से सुर्खियां ​​बटोरी हैं। इनमे से कुछ शॉट्स तो ऐसे हैं जिनका रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में आज तक कभी टूटा ही नहीं है और ये रिकॉर्ड आईपीएल के पहले सीजन से अब तक बरकरार है। अब आप सोच रहे होंगे कि यार ऐसा भी क्या छक्का मार दिया था कि आईपीएल  में अब तक कोई इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर बरबरी भी नहीं कर पाया।

तो दोस्तों आज के लेख में हम आपको आईपीएल में लगाए गए 5 सबसे लम्बे छक्कों के बारे में बताएंगे। तो मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

5. Chris Gayle- 119 meters (RCB V/s PWD, 2013) IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के

Chris Gayle (IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के)

(यूनिवर्स बॉस) यानी क्रिस गेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। जब बात लम्बे-लम्बे छक्के लगाने की हो तो क्रिस गेल भला कैसे पीछे रह सकते हैं। जब भी क्रिस गेल बल्लेबाजी करने आते हैं तो सामने वाली टीम की हालत खराब होने लगती है क्योंकि ये भाग कर रन लेने में कम और गेंद को दर्शकों के बीच पहुँचाने में ज्यादा विश्वास करते हैं। क्रिस गेल के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड है। इन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाये हैं।

बात करें आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने की तो क्रिस गेल इस लिस्ट में पांचवे नंबर पे हैं। क्रिस गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलते हुए पुणे वारियर्स इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर अली मुर्तजा की गेंद को लॉग ऑन पर चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर भेज दिया था।

जिसकी दूरी करीब 119 मीटर नापी गई थी और इसी छक्के की वजह से गेल IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में शामिल हो गए। इस मैच में गेल ने 66 गेंदो का सामना करते हुए रिकॉर्ड 175* रन बनाए थे जो कि आईपीएल ही नहीं बल्कि टी-20 इतिहास में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है ।

4. Robin Uthappa- 120 meters (RCB V/s MI, 2010) IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के

Robin Uthappa (IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के)

रॉबिन उथप्पा एक ऐसा खिलाड़ी जो किसी भी गेंद को बाउंड्री के बहार पहुँचाने की कबिलियत रखता है। उथप्पा को क्रीज के बाहर निकल कर खेलना काफी पसंद है। छक्के मारने की कला में रॉबिन उथप्पा काफी माहिर हैं इसलिए इनका आईपीएल में एक शानदार कैरियर भी रहा है। बात करें आईपीएल में सबसे लंबे छक्के लगाने की तो इस लिस्ट में ये चौथे नंबर पर हैं।

रॉबिन उथप्पा ने साल 2010 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के ड्वेन ब्रावो की गेंद को डीप मिड विकेट के ऊपर से दर्शकों के बीच में भेज दिया था और इस शॉट की लम्बाई 120 मीटर नापी गई थी। रोबिन के इस शॉट ने IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के की लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

3. Adam Gilchrist – 122 meters (PBKS V/s RCB, 2010) IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के

IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का आईपीएल में एक बहुत ही अच्छा कैरियर रहा है। एडम गिलक्रिस्ट अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के लिए हमेशा से चर्चा में बने रहते थे। ये अपनी टीम को शुरुआती ओवरों में तेज तर्रार शुरूवात दिलाते थे और इसी कारण से इन्होंने सबसे लम्बे छक्के मारने की लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज चार्ल लेंजवेल्ट की गेंद को दर्शकों के बीच में दे मारा था। ये शॉट इतना जबरदस्त और ताकतवार था कि इस शॉट की लंबाई 122 मीटर थी। गिलक्रिस्ट का यह शॉट IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। साल 2011 में आईपीएल में इनके द्वारा लगाया गया ये छक्का किसी भी विकेट कीपर बल्लेबाज के द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे लंबा छक्का है।

2. Praveen Kumar – 124 meters (RCB V/s RR, 2008) IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के

Praveen Kumar (IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के)

इस लिस्ट में प्रवीण कुमार का नाम देखकर आपको शायद थोड़ी हैरानी हुई होगी क्योंकि इसका मुख्य कारण ये है कि ये एक मीडियम पेसर गेंदबाज हैं और एक गेंदबाज का नाम सबसे लम्बे छक्के मारने की लिस्ट में देख कर कोई भी हैरान हो सकता है। प्रवीण कुमार ने साल 2008 में बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए राजस्थान के शानदार ऑल राउंडर युसूफ पठान को लॉग ऑन पर 124 मीटर का जबरदस्त छक्का लगाया था। IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के में किसी भी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा लगाया गया ये सबसे लंबा छक्का है और अब तक कोई भी भारतीय इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है।

1.  Albie Morkel – 125 meters (CSK vs. DC, 2008) IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के

Albie Morkel (IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के)

वैसे तो आईपीएल के इतिहास में काफी लंबे छक्के लगे हैं लेकिन अब हम बात करने वाले हैं आईपीएल के इतिहास में लगाए गए सबसे लंबे छक्के की जोकी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑल राउंडर एल्बी मोर्केल के द्वारा लगाया गया था। एल्बी मोर्केल ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के बाएं हाथ के ऑफ स्पिनर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर का गगनचुम्बी छक्का लगाया था। IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाया गया अब तक का ये सबसे बड़ा छक्का है और इस रिकॉर्ड की बराबरी आईपीएल में अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। IPL में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *