श्रीलंका बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023: पाकिस्तान की विश्व कप 2023 में ऐतिहासिक जीत, विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हाँसिल कर श्रीलंका को हराया

0
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023 – पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप में श्रीलंका को हराकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली थी। लेकिन पाकिस्तानी टीम की तरफ से रिजवान और शफीक की जबरदस्त पारियों की वजह से पाकिस्तानी टीम श्रीलंका की टीम पे भारी पड़ गई थी। जिसके कारण श्रीलंका को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हाँसिल कर लिया था। जिसकी वजह से उसकी श्रीलंका पे ये जीत ऐतिहासिक जीत बन गई है।

Srilanka vs Pakistan World Cup 2023 Highlights

पाकिस्तानी टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की टीम को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। दरअसल हुआ ये था कि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशल मेंडिस और समरविक्रमा के शतकों की बदौलत पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 345 रनों का लक्ष्य रखा था। इतना बड़ा लक्ष्य अब तक विश्व कप के इतिहास में चेस नहीं हुआ था। लेकिन जब पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजी करने आई तो शफीक और रिजवान के शतकों के आगे कुशल मेंडिस और समरविक्रमा के शतक छोटे पड़ गए थे। दोनों बल्लेबाजो ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के चलते 48.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को ये ऐतिहासिक जीत दिला दी थी। जिसके बाद अब पाकिस्तान विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली पहली टीम बन गई है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

श्रीलंका की बल्लेबाजी

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच में श्रीलंका के कप्तान शनाका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निस्सांका और कुसल परेरा पारी की शुरुआत करने आते हैं। लेकिन श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं होती है। श्रीलका के ओपनर कुशल परेरा दूसरे ही ओवर में बिना खाता खोले ही हसन अली का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद अच्छी फॉर्म में चल रहे कुशल मेंडिस बल्लेबाजी करने आते हैं। पाथुम निस्सांका, कुशल मेंडिस के साथ मिलकर श्रीलंका के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। कुशल मेंडिस आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजो पर हल्ला बोल देते हैं।

देखते ही देखते दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी हो जाती है। साथ ही दोनों बल्लेबाज अपना अर्धशतक भी पूरा कर लेते हैं। लेकिन पाथुम निस्सांका  जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। उसके बाद वो शादाब खान का शिकार हो जाता है। पाथुम निस्सांका (51) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे कुशल मेंडिस का साथ देने अब समरविक्रमा मैदान में आते हैं। कुशल मेंडिस के साथ मिलकर समरविक्रमा पाकिस्तानी गेंदबाजो को आड़े हाथों लेना शुरू कर देते हैं। दोनों बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों की जम कर धुलाई करते हैं। देखते ही देखते कुशल मेंडिस अपना शतक पूरा कर लेते हैं और अपनी टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुँचा देते हैं।

जिस तरह आज कुशल मेंडिस बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर तो ऐसा लग रहा था कि मानो आज ये दोहरा शतक लगाने के मूड में है। लेकिन कुछ देर बाद हसन अली कुशल मेंडिस की इस आतिशी पारी का अंत कर देते हैं। कुशल मेंडिस 77 गेंदो में (122) रनों की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। अगले बल्लेबाज असलंका मात्र (1) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। इसके बाद नए खिलाड़ी धनंजय के साथ मिलकर समरविक्रमा अपनी टीम के स्कोर को 300 रनों के पास पहुँचा  देते हैं। लेकिन तभी धनंजय (25) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान शनाका और समरविक्रमा श्रीलंका का स्कोर 300 रनों के पार पहुँचा देते हैं।

इसके बाद समरविक्रमा अपना शतक पूरा कर लेते हैं। लेकिन दूसरी तरफ खेल रहे शनाका कुछ खास नहीं कर पाते हैं और (12) रन बनाकर चलते बनते हैं। कुछ देर बाद समरविक्रमा भी 89 गेंदो में (108) रनों की जबरदस्त पारी खेलकर हसन अली का शिकार हो जाते हैं। तीक्षणा (0) और वेल्लालागे (10) रन बनाकर रऊफ का शिकार हो जाते हैं। पथिराना (1*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह श्रीलंका की टीम कुशल मेंडिस और समरविक्रमा की पारियों की मदद से पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लेती है। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुशल मेंडिस (122) बनाते हैं। पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट हसन अली (4) को मिलते हैं।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023

अब पाकिस्तान को इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत थी। पाकिस्तान की तरफ से शफीक और इमाम बल्लेबाजी करने आते हैं। श्रीलंका की तरह पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रहती है। चौथे ही ओवर में इमाम (12) रन बनाकर मधुशंका की गेंद पर आउट हो जाते हैं। इमाम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी (10) रन बनाकर मधुशंका के जाल में फंस जाते हैं। शुरूआती 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद पाकिस्तान की तरफ से अब रिजवान बल्लेबाजी करने आते हैं। पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाज संभल कर अपनी टीम का स्कोर आगे बढ़ाना शुरू करते हैं।

दोनों बल्लेबाज अब अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान की टीम का स्कोर अब 100 रनों के पार जा चुका था। कुछ देर बाद अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे शफीक अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। देखते ही देखते पाकिस्तान की टीम का स्कोर 150 रनों के पार पहुँच जाता है। अब रिजवान भी अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। श्रीलंका की टीम को विकेट की तलाश थी। लेकिन आज ये दोनों बल्लेबाज अलग ही लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।

शफीक अब अपना शतक भी पूरा कर लेते हैं। पाकिस्तानी टीम अब बहुत अच्छी स्थिति में थी। क्योंकि उसका स्कोर 200 रनों के पार जा चुका था। लेकिन शतक पूरा करने के बाद शफीक ज्यादा देर मैदान में टिक नहीं पाते और (113) रनों की शतकीय पारी खेलकर पथिराना का शिकार हो जाते हैं। अब नए बल्लेबाज शकील बल्लेबाजी करने आते हैं। रिजवान पहले तो अपना शतक पूरा कर लेते हैं। फिर अपनी टीम के स्कोर को 300 रनों के पार पहुँचा देते हैं। इसके बाद शकील (31) रन बनाकर तीक्षणा का शिकार हो जाते हैं।

शकील के बाद इफ्तिखार बल्लेबाजी करने आते हैं। अब श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में वापसी करने के लिए बहुत देर हो चुकी थी। इफ्तिखार 10 गेंदो में (22*) और रिजवान 121 गेंदो में (131*) रनों की पारी खेलकर नाबाद रहते हैं और अपनी टीम को 48.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर एक ऐतिहासिक जीत दिला देते हैं। इस तरह पाकिस्तानी टीम श्रीलंका को हराकर विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज कर एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम करने में सफल हो जाती है। इससे पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था जिसने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2023: डेविड मलान की विस्फोटक बल्लेबाजी, बांग्लादेश को 137 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *