श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2023: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत, अफगानिस्तान को 2 रनों से हराया

0
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2023:

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2023:

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2023 – एशिया कप 2023 में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के बाद श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। दोनों टीमों को एशिया कप 2023 के सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए इस मैच को किसी भी हाल में जीतना था। श्रीलंका ने अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीत कर एशिया कप 2023 में शानदार शुरुआत की थी। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका को अब सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ ये मुकाबला जीतना था। जबकी अफगानिस्तान को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए इस मैच को अच्छे रन-रेट के साथ जीतना था।

श्रीलंका और अफगानिस्तान का मैच

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। अफगानिस्तान के लिए ये मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी था। क्योंकि अगर अफगानिस्तान ये मैच हार जाता है तो एशिया कप 2023 की रेस से बाहर हो जाता। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशल मेंडिस की पारी की बदौलत 50 ओवर में अफगानिस्तान के सामने 291 रनों का लक्ष्य रखा था। अफगानिस्तान को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए इस मुकाबले को 37.1 ओवर में जीतना था। लेकिन अफगानिस्तान की टीम ऐसा कर न सकी और 37.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान की टीम ये मैच हार कर एशिया कप 2023 की रेस से बाहर हो जाती है और श्रीलंका एशिया कप 2023 के सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाती है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

Srilanka vs Afghanistan Asia Cup 2023 Highlight

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2023:

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निस्सांका और करुणारत्ने पारी की शुरुआत करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज श्रीलंका को अच्छी शुरुआत देते हैं। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 63 रनों की अहम साझेदारी होती है। इसके बाद करुणारत्ने (32) रन बनाकर गुलाबदीन का शिकार हो जाते हैं। 15वें ओवर में निस्सांका भी (41) रन बनाकर गुलाबदीन का शिकार हो जाते हैं। इसके 2 ओवर के बाद ही श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिर जाता है। समरविक्रमा को भी गुलबदीन (3) रन बनाकर आउट कर देते हैं।

 श्रीलंका की पारी लड़खड़ाने लगी थी। ऐसे में कुसल मेंडिस और असलंका श्रीलंका की पारी को संभालते हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 102 रनों की शानदार साझेदारी होती है। लेकिन फिर असलंका (36) रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठते हैं। अगले बल्लेबाज धनंजय कुछ ज्यादा नहीं कर पाते हैं और सिर्फ (14) रन बनाकर मुजीब की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। श्रीलंका के लिए अच्छी पारी खेल रहे कुसल मेंडिस दुर्भाग्य से राशिद खान के हाथों रन-आउट हो जाते हैं। कुशल मेडिस अपने शतक से चूक जाते हैं और (92) रन बनाकर आउट हो जाते हैं।

इसी ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान शनाका को राशिद खान क्लीन बोल्ड कर देते हैं। इसके बाद बचे हुए बल्लेबाज डुनिथ और तीक्षणा के बीच 64 रनों की अहम साझेदारी हो जाती है। जिसकी वजह से श्रीलंका एक अच्छा स्कोर बना लेती है। 64 रनों की अहम साझेदारी होने के बाद तीक्षणा (28) रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर गुलबदीन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। डुनिथ (33) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लेती है। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में कुशल मेंडिस सबसे ज्यादा (92) रनों की पारी खेलते हैं। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट गुलबदीन (4) को मिलते हैं।

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2023

अब अफगानिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 292 रन बनाने थे। लेकिन अगर अफगानिस्तान को एशिया कप 2023 के सुपर-4 में क्वालिफाई करना था तो उसे 37.1 ओवर में ही इस लक्ष्य को हांसिल करना था। जो काफी ज्यादा मुश्किल था। अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी की शुरुआत करने आते हैं। अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब होती है। रहमानुल्लाह (4) रन बनाकर रजिता का शिकार हो जाते हैं। कुछ देर बाद अफगानिस्तान के दूसरे ओपनर इब्राहिम जादरान को रजिता आउट कर देते हैं। जादरान मात्र (7) रन बनाकर रजिता की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। इसके बाद अफगानिस्तान के अगले बल्लेबाज गुलबदीन नायब पथिराना का शिकार हो जाते हैं। गुलबदीन नायब 16 गेंदों में (22) रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम 200 रनों के आकड़े को छू भी नहीं पायेगी।

लेकिन इसके बाद रहमत शाह और कप्तान हसमतुल्लाह अफगानिस्तान की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालते हैं। अब अफगानिस्तान की टीम को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 71 रनों की अहम साझेदारी होती है। जिसके बाद रहमत शाह 40 गेंदो में (45) रन बनाकर रजिता की गेंद पर पथिराना को कैच दे बैठते हैं। अब कप्तान हसमतुल्लाह का साथ देने आते हैं मोहम्मद नबी। नबी आते ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर देते हैं और अफगानिस्तान की टीम का रन-रेट बड़ा देते हैं। हस्मतुल्लाह और नबी के बीच 80 रनों की तेज-तर्रार साझेदारी होती है।

लेकिन फिर मोहम्मद नबी और तेजी से रन बनाने के चक्कर में तीक्षणा की गेंद पर आउट हो जाते हैं। मोहम्मद नबी 32 गेंदो (65) रनों की विस्फोटक पारी खेल कर अफगानिस्तान की सुपर-4 में क्वालिफाई करने की उम्मीद जगा देते हैं। नबी के बाद अगले बल्लेबाज करीम भी 13 गेंदो में (22) रनों की छोटी मगर तेज पारी खेलकर डुनिथ का शिकार हो जाते हैं। 4 गेंद बाद ही अफगानिस्तानी टीम के कप्तान हसमतुल्लाह (59) रनों की अहम पारी खेलकर डुनिथ का शिकार हो जाते हैं। अब बल्लेबाजी करने आते हैं राशिद खान। आते ही वो कुछ अच्छे शॉट्स लगाने शुरू कर देते हैं।

नजीबुल्लाह जादरान के साथ मिलकर राशिद खान अफगानिस्तान के स्कोरकार्ड को तेजी से आगे बढ़ाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही नजीबुल्लाह जादरान 15 गेंदो में (23) रन बनाकर रजिता का शिकार हो जाते हैं। मुजीब और फजलहक दोनों (0) रन बनाकर धनंजय का शिकार हो जाते हैं। रशीद खान 16 गेंदों में (27) रनों की पारी खेलकर नबाद रहते हैं। वो अपनी टीम को जिताने को बहुत कोशिश करते हैं लेकिन कामयाब नहीं हो पाते हैं। अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवर में 289 रन बनाकर आल आउट हो जाती है और 2 रन से ये मुकाबला हार जाती है।

इस तरह अफगानिस्तान को श्रीलंका के हाथों एशिया कप 2023 में हार का सामना करना पड़ता है। इस जीत के साथ श्रीलंका की सुपर-4 में एंट्री हो जाती है और इस हार के बाद अफगानिस्तान एशिया कप 2023 से बाहर हो जाती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। भारत बनाम नेपाल एशिया कप 2023: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, सुपर-4 में मिली एंट्री के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *