विश्व कप 2023 में सर्वाधिक शतक: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुई शतकों की बारिश, जानिए किसने बनाए कितने शतक

0
World Cup 2023 Most Centuries

विश्व कप 2023 में सर्वाधिक शतक – दोस्तों, जैसा कि आप लोग जानते हैं कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बहुत सारे रिकॉर्ड बने हैं। वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही इस बार रिकॉर्ड्स की बारिश होने लगी थी। चाहें हम बात करें वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम की, सबसे तेज शतक लगाने की या फिर एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने की। वर्ल्ड कप 2023 में ये सभी रिकॉर्ड्स टूट चुके हैं और इनकी जगह नए रिकॉर्ड्स बन चुके हैं।

बात करें शतक लगाने की तो भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने पहला शतक जड़ा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक लगा चुके हैं। जो किसी भी खिलाड़ी के द्वारा वर्ल्ड कप में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक है।

आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़िओ के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

World Cup 2023 Most Centuries

1. क्विंटन डी कॉक (मैच-10, शतक-4)

क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी-कॉक ने विश्व कप 2023 में जम कर रन बनाए हैं। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे डी-कॉक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में भी पहुँचा दिया था। लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारो का सामना करना पड़ा था। डी-कॉक के नाम वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। डी-कॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4 शतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 174 रन रहा है।

2. विराट कोहली (मैच- 11, शतक- 3)

विराट कोहली

दोस्तों, विराट कोहली ने इस विश्व कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। पहले तो विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। उसके बाद विराट ने दोबारा से सचिन के एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया था। सचिन के नाम 2003 विश्व कप के 10 मैचों में सबसे ज्यादा 673 रन थे। लेकिन साल 2023 में विराट ने 765 रन बनाकर सचिन के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बात करें उनके शतक की तो विराट के नाम इस वर्ल्ड कप में कुल 3 शतक हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन रहा है।

3. रचिन रवींद्र (मैच – 10, शतक – 3)

रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड की टीम के इस उभरते हुए खिलाड़ी ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। रचिन ने ना सिर्फ अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने के लिए काम किया है । बल्कि जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बनाए हैं। रचिन ने अपने पहले वर्ल्ड में 10 मैच खेलकर 3 शतक जड़े हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 123* रन रहा है।

4. ट्रैविस हेड (मैच – 6, शतक – 2)

ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने पूरे विश्व कप में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी शतकीय पारी को कौन भूल सकता है। हेड ने विश्व कप 2023 में कुल 6 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक जड़े हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 137 रन रहा है। जो उन्होंने विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ बनाया था।

5. ग्लेन मैक्सवेल (मैच- 9, शतक- 2)

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज मैक्सवेल विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। मैक्सवेल ने अपनी आतिशी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया को कई मैच जिताए हैं। बात करें वर्ल्ड कप 2023 की तो मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक जड़े है। इस दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रनों की उनकी करिश्माई पारी उनका सर्वाधिक स्कोर रही है।

6. डेरिल मिचेल (मैच – 10, शतक – 2)

न्यूजीलैंड की टीम के शानदार खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने भी इस विश्व कप 2023 में खूब रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम जब जब लड़खड़ाई तो डेरिल मिचेल ने आकर अपनी टीम को संभाला था। जिसकी वजह से विश्व कप 2023 में वो रचिन के बाद न्यूजीलैंड के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए थे। मिचेल ने वर्ल्ड कप के इस सीजन 10 मैच खेलकर 2 शतक लगाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 134 रन है।

7. श्रेयस अय्यर (मैच-10, शतक-2)

श्रेयस अय्यर

विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस सूची में श्रेयस अय्यर पाँचवें पायदान पर हैं। अय्यर ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसकी वजह से भारतीय टीम फाइनल तक के सफर को तय करने में कामयाब हो पाई थी। अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक जड़े हैं। इस दौरान 128* रनों की उनकी नाबाद पारी उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।

8. रासी वान डेर डुसेन (मैच – 10, शतक – 2)

रासी वान डेर डुसेन

डी-कॉक के बाद दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी ने विश्व कप 2023 में सर्वाधिक शतक जड़ने वाली इस सूची में अपनी जगह बना ली है। रासी वान डेर डुसेन ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप में खूब रन बनाए हैं। रासी वान डेर डुसेन ने इस वर्ल्ड कप में कुल 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक जड़े हैं। इस दौरान 133 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।

9. डेविड वार्नर (मैच – 11, शतक – 2)

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर विश्व कप 2023 में सर्वाधिक शतक लगाने वाली इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। डेविड वार्नर ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक लगाए हैं। इस दौरान वर्ल्ड कप 2023 में उनका सर्वाधिक स्कोर 163 रन बना रहा है।

10. मिचेल मार्श (मैच – 10, शतक – 2)

मिचेल मार्श

डेविड वार्नर के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी ने विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। मिचेल मार्श ने विश्व कप 2023 में कुल 10 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक जड़े हैं। इस दौरान 177* रनों की नाबाद पारी उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। World Cup 2023 Most Fours List: वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *