वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज: रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

0
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज – आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 खत्म हो चुका है। जिसमें आस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार विश्व कप चैंपियन बन कर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के विश्व चैंपियन बनने के अलावा इस विश्व कप में हमने कई सारे रिकॉर्ड्स टूटते और उनकी जगह नए रिकॉर्ड्स बनते हुए देखे हैं। जैसे कि एक वनडे वर्ल्ड कप के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड या फिर बात करें सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

इसके अलावा इस बार वर्ल्ड कप में और भी बहुत सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। जैसे कि वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड। लेकिन आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक छक्के

1. रोहित शर्मा (मैच – 11, छक्के – 31)

रोहित शर्मा

हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम छक्के लगाने की लिस्ट में ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने खेले गए 11 मैचों में 54 की शानदार औसत के साथ 597 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 125 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदो को दर्शकों  के बीच में पहुँचाया है।

अपनी इस जबरदस्त हिटिंग की वजह से हिटमैन के नाम वर्ल्ड कप में 31 छक्के हैं। जो वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी बल्लेबाज के द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2015 के वर्ल्ड कप में क्रिस गेल के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। गेल के नाम वर्ल्ड कप के एक सीजन में 25 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

2. डेविड वार्नर (मैच – 11, छक्के – 24)

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 11 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 48 की औसत के साथ 535 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 108 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 24 छक्के लगाए हैं। जोकी रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बाद वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

3. श्रेयस अय्यर (मैच – 11, छक्के – 24)

श्रेयस अय्यर

अपने कैरियर का पहला ही वर्ल्ड कप खेल रहे श्रेयस अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसकी वजह से भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हो पाई थी। अय्यर ने ना सिर्फ मैदान में टिक कर बल्लेबाजी करी बल्कि जरुरत पड़ने पर बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाए थे। अय्यर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 11 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 66 की शानदार औसत के साथ 530 रन बनाए थे। जिसमें अय्यर ने 113 के स्ट्राइक रेट के साथ 24 छक्के लगाकर वॉर्नर के रिकॉर्ड की बाराबरी कर ली थी।

4. डेरिल मिचेल (मैच – 10, छक्के – 22)

डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी की जितनी तारीफ की जाए कम है। क्योंकि जब भी न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ाई तो डेरिल मिचेल ने हमेशा आगे आकर अपनी टीम को संभाला है। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुँचाने में भी डेरिल मिचेल ने अहम भूमिका निभाई थी। डेरिल मिचेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 10 मैचों की 9 पारियों में 69 की औसत के साथ 552 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 111 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों को दर्शको के बीच में भेजा है।

5. ग्लेन मैक्सवेल (मैच – 9, छक्के – 22)

ग्लेन मैक्सवेल

वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। दोस्तों यहाँ हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की। मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम के सामने एक करिश्माई पारी खेलकर दोहरा शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुँचा दिया था। मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप के इस सीजन 9 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 66 की औसत के साथ 400 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 150 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 22 छक्के भी जड़े हैं।

6. क्विंटन डी-कॉक (मैच – 10, छक्के – 21)

क्विंटन डी-कॉक

दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा दी थी। डी-कॉक ने इस वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 59 की शानदार औसत के साथ 594 रन जड़े हैं। जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं। साथ ही डी-कॉक ने 107 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 21 छक्के भी लगाए हैं। डी-कॉक की इस शानदार बल्लेबाजी की वजह से दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हो पाई थी।

7. मिचेल मार्श (मैच – 10, छक्के – 21)

मिचेल मार्श

वार्नर और मैक्सवेल के बाद अब एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, वार्नर और मैक्सवेल के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। मिचेल मार्श ने इस वर्ल्ड कप में कुल 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 49 की औसत के साथ 441 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श ने इस वर्ल्ड कप में 107 के स्ट्राइक के साथ बल्लेबाजी करते हुए 21 छक्के जड़े हैं।

8. डेविड मिलर (मैच – 10, छक्के – 20)

डेविड मिलर

डी-कॉक के बाद डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में शामिल हैं। डेविड मिलर ने वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 356 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 107 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 20 छक्के जड़े हैं।

9. हेनरिक क्लासेन (मैच – 10, छक्के – 19)

हेनरिक क्लासेन

दक्षिण अफ्रीका के इस शानदार हिटर ने वर्ल्ड कप में अपनी हिटिंग से बहुत से गेंदबाजों की पिटाई की है। हेनरिक क्लासेन ने इस वर्ल्ड कप में 10 मैच खेलकर 41 की औसत के साथ 373 रन बनाए हैं। इस दौरन क्लासेन ने 133 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 19 छक्के भी लगाए हैं।

10. फखर जमान (मैच – 4, छक्के – 18)

फखर जमान

पाकिस्तान के इस बायें हाथ के बल्लेबाज ने भले ही सिर्फ 4 मैच खेले हैं। लेकिन सिर्फ 4 मैच खेलने के बाद भी फखर जमान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में जगह बना ली है। फखर जमान ने 4 मैचों में 73 की औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए हैं।

साथ ही उन्होंने 122 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 18 छक्के भी जड़े हैं। अगर फखर जमान वर्ल्ड कप के बाकी मैच भी खेले होते तो शायद हो सकता था कि वो छक्के लगाने की लिस्ट में पहले या दूसरे नंबर पर पहुँच जाते।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। IND vs AUS 3r T20 Highlights: मैक्सवेल की तूफानी पारी के आगे बेकार गया ऋतुराज का शतक, रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली ऑस्ट्रेलिया को जीत के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *