भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023: शमी ने लगाई श्रीलंका की लंका, भारत ने ली सेमीफाइनल में एंट्री

0
भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 – भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की लंका लगा दी है। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका को भारतीय टीम के हाथों 302 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी है। इस हार के साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। तो वहीं दूसरी तरफ इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है।

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को बुरी तरह हरा दिया है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच की याद दिला दी थी। जहाँ भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को मात्र 50 रनों पर ऑलआउट कर ये मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया था।

IND vs SL World Cup 2023 Highlights

बात करें दोनों टीमों के बीच खेले गए विश्व कप 2023 के मुकाबले की तो भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 बना लेती है।

358 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाती है और मात्र 55 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है। इस हार का साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल से बाहर हो जाती है और भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँच जाती है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए जबरदस्त मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का ये 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है। जोकी बिल्कुल गलत साबित हुआ था। भारतीय टीम की तरफ से फॉर्म में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान में आते हैं।

रोहित शर्मा आते ही मधुशंका की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर देते हैं। लेकिन अगली ही गेंद पर मधुशंका वापसी करते हैं और रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर देते हैं। रोहित शर्मा (4) रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं। रोहित के बाद विराट कोहली मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। किंग और प्रिंस दोनों शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के स्कोर को 50 रनों के पार ले जाते हैं।

इसके बाद जल्द ही भारतीय टीम का स्कोर 100 रनों तक पहुँच जाता है। इसी बीच दोनों बल्लेबाज अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। आज शुभमन गिल और विराट कोहली दोनों का बल्ले बहुत अच्छा चल रहा था। ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज आज शतक बना कर ही दम लेंगे। जल्द ही दोनों के बीच 150 रनों की साझेदारी हो जाती है। जिससे भारतीय टीम का स्कोर भी 150 रनों के पार चला जाता है।

अर्धशतक पूरा करने के बाद अब विराट और गिल दोनों अपने शतक की ओर बढ़ते हैं। लेकिन गिल अपने शतक के काफी करीब आकर आउट हो जाते हैं। गिल (92) रन बनाकर मधुशंका का शिकार हो जाते हैं। गिल के आउट होने के 2 ओवर बाद ही विराट कोहली भी (88) रन बनाकर मधुशंका का शिकार हो जाते हैं। अब श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बल्लेबाजी करते हैं। भारत का स्कोर अब 200 रनों के पार चला जाता है।

इसके बाद अय्यर तेजी से खेलना शुरू कर देते हैं। जिसकी वजह से जल्द ही भारतीय टीम का स्कोर 250 रनों तक पहुँच जाता है। लेकिन फिर इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे केएल राहुल (21) रन बनाकर चमीरा का शिकार हो जाते हैं। राहुल के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्य कुमार यादव भी (12) रन बनाकर सस्ते में चलते बनते हैं। अब अय्यर का साथ निभाने जडेजा मैदान में आते हैं।

अब अय्यर अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। जिससे भारत का स्कोर 300 रनों तक पहुँच जाता है। श्रेयस अय्यर अब थोड़ा और तेजी से रन बनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद मधुशंका अय्यर की शानदार पारी का अंत कर देते हैं। अय्यर 56 गेंदों में (82) रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। लेकिन जडेजा अभी भी मैदान में थे। जिसकी वजह से वो भारत को 350 रनों तक पहुँचा देता हैं।

आखिरी ओवर में शमी (2) और जडेजा (35) रन बनाकर रन आउट हो जाते हैं। बुमराह (1*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लेती है। भारत की तरफ से शुभमन गिल सबसे ज्यादा (92) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से मदुशंका सबसे ज्यादा (5) विकेट लेते हैं।

शुरू होते ही बिखर गई श्रीलंका की पारी

शुरू होते ही बिखर गई श्रीलंका की पारी

अब श्रीलंका को इस मैच को जीतने के लिए और सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। लेकिन श्रीलंका को क्या पता था कि आज उसे एशिया कप 2023 के फाइनल का एक्शन रिप्ले दिखने वाला है। श्रीलंका की तरफ से निसांका और करुणारत्ने बल्लेबाजी करने आते हैं। श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक होती है।

पारी की पहली गेंद से ही श्रीलंका की टीम बैकफुट पर चली जाती है। पहली गेंद पर ही बुमराह श्रीलंका के इनफॉर्म बल्लेबाज निसांका को एलबीडब्ल्यू आउट कर देते हैं। इसके बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज श्रीलंका के दूसरे ओपनर करुणारत्ने को भी बिना खाता खोले ही चलता कर देते हैं। इसी ओवर की पाँचवी गेंद पर सिराज अगले बल्लेबाज सदीरा को भी (0) के स्कोर पर अय्यर के हाथों कैच करवा देते हैं।

इसके बाद अपने अगले ही ओवर में सिराज कुशल मेंडिस को (1) रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर देते हैं। मात्र 3 रनों के स्कोर पर श्रीलंका के 4 खिलाड़ी आउट हो जाते हैं। श्रीलंका की पारी देखकर ऐसा लग रहा था कि एशिया कप 2023 की हाइलाइट्स चल रही हैं। मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के बाद अब श्रीलंका की लंका लगाने की बारी मोहम्मद शमी की थी।

मोहम्मद शमी आते हैं असलंका को (1) रन बनाकर चलता कर देते हैं। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर वो हेमंथा को बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर रवाना कर देते हैं। केवल 14 रन के स्कोर पर श्रीलंका के 6 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। श्रीलंका की ऐसी बल्लेबाजी देख कर ऐसा लग रहा था कि वो आज 20 रन भी नहीं बना पाएगी। एक ही ओवर में लगतार 2 विकेट लेने के बाद शमी यहीं नहीं रुकते हैं।

अपने अगले ओवर में वो चमीरा को (0) के स्कोर पर राहुल के हाथों कैच करवा देते हैं। इस ओवर के बाद अपने अगले ओवर में शमी एंजेलो मैथ्यूज को (12) रन बनाकर क्लीन बोल्ड कर देते हैं। अब रजिता और तीक्षणा के बीच एक छोटी सी साझेदारी हो जाती है। जिसकी बदौलत श्रीलंका का स्कोर 50 रनों के पास पहुँच जाता है। लेकिन तभी शमी फिर से वापसी करते हैं और रजिता को गिल के हाथों कैच करवा देते हैं।

इसके बाद मदुशंका (5) रन बनाकर जडेजा का शिकार हो जाते हैं। इस तरह श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में मात्र 55 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती है और 302 रनों से इस मुकाबले को हारने के साथ-साथ सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो जाती है। श्रीलंका की तरफ से रजिता सबसे ज्यादा (14) रनों की पारी खेलते हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा (5) विकेट लेते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने लगाई हार की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने 190 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *