भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023: बर्थडे बॉय के शतक के बाद जडेजा के पंजे से हारा दक्षिण अफ्रीका, भारत ने दी 243 रनों से मात

0
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023 – विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले विश्व कप के 37वें मुकाबले में 243 रनों की बड़ी जीत हाँसिल करी है। इसके साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में पहले नंबर पर भी पहुँच गई है।

भारत ने जहाँ इस वर्ल्ड कप में अपने खेल गए 8 मुकाबलों में से सभी मुकाबले जीते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने 8 मैचों में से 6 में जीत और 2 में हार का सामना किया है। दक्षिण अफ्रीका को इस विश्व कप में नीदरलैंड और भारतीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs PAK Cricket World Cup 2023 Highlights

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और अय्यर के अर्धशतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लेता है और दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखता है।

जिस तरह से इस पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी रही थी। उस हिसाब से ये लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा नहीं था। लेकिन इस विश्व कप में जब भी दक्षिण अफ्रीका ने रनों का पीछा किया था तो उसे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिसमें से एक बार वो नीदरलैंड के खिलाफ हार भी गया था ।

भारत के खिलाफ 327 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी यही हुआ। दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने उनके बल्लेबाजों पर हल्ला बोल दिया था। जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका को संभलने का मौका ही नहीं मिला पाता है और उसके एक के बाद एक विकेट गिरते चले जाते हैं। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है। जिससे भारत ये मैच 243 रनों से जीत जाता है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के जबरदस्त मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम का इस विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। जिस वजह से रोहित टॉस जीतकर पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित करते हैं।

रोहित की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद बर्थडे बॉय का शतक

रोहित की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद बर्थडे बॉय का शतक

भारत की तरफ से हमेशा की तरह कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान में उतरती है। रोहित शर्मा आते ही अपने अंदाज में खेलना शुरू कर देते हैं और एक के बाद एक चौका छक्का जड़ देते हैं। जिसकी वजह से भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत मिल जाती है। लेकिन फिर रोहित (40) रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर रबाडा की गेंद पर बावुमा को कैच दे बैठते हैं।

रोहित के बाद बर्थडे बॉय विराट कोहली बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। उनके आते ही मैदान कोहली-कोहली की आवाज से गूंज उठता है। गिल के साथ कोहली भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हैं। लेकिन 11वें ओवर में गिल महाराज की गेंद पर (23) रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। अब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आते हैं। कोहली और अय्यर बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी करते हैं।

जल्द ही भारतीय टीम 100 रनों के पार पहुँच जाती है। कप्तान रोहित शर्मा के द्वारा दी गई धमाकेदार शुरुआत की वजह से दोनों बल्लेबाज अपना पूरा समय लेकर बल्लेबाजी कर रहे थे। जल्द ही विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं और भारतीय टीम के स्कोर को 200 रनों के पार ले जाते हैं। इसके बाद अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे अय्यर (77) रनों की शानदार पारी खेलकर लुंगी एन्गिडी का शिकार हो जाते हैं।

अय्यर के बाद राहुल बल्लेबाजी करने आते हैं। लेकिन वो (8) रन बनाकर सस्ते में चलते बनते हैं। राहुल के बाद सूर्य कुमार यादव बल्लेबाजी करने आते हैं। लेकिन वो भी ज्यादा कुछ कर नहीं पाते हैं। सूर्या (22) रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट जाते हैं। विराट के साथ देने अब सर रवींद्र जडेजा मैदान में आते हैं। जडेजा बर्थडे बॉय कोहली के साथ मिलकर भारतीय टीम को 300 रनों के पार पहुँचा देते हैं।

49वें ओवर में आखिरकार वो पल आता है। जिसका हर किसी को इंतजार था। इस ओवर में विराट कोहली अपने वनडे क्रिकेट का 49वां शतक पूरा कर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेते हैं। इसके बाद आखिरी ओवर में जडेजा ताबड़तोड़ अंदाज में भारतीय पारी को समाप्‍त करते हैं । विराट कोहली (101*) और जडेजा (29*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

इस तरह भारतीय टीम 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लेती है। भारत की तरफ से विराट कोहली सबसे ज्यादा (101*) रनों की पारी खेलते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी, यानसेन, रबाडा, महाराज और शमशी सबको 1-1 विकेट मिलता है।

जडेजा के आगे बेबस दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज

जडेजा के आगे बेबस दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज

अब बारी आती है दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की। जिस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी इस विश्व कप में रही थी। उसके हिसाब से ये लक्ष्य उसके लिए बड़ा नहीं था। लेकिन रनों का पीछा करते हुए वर्ल्ड कप में उसका रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा था। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डी-कॉक और बावुमा पारी की शुरुआत करते हैं।

भारत को विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। दूसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज इन्फॉर्म बल्लेबाज डी-कॉक को चलता कर देते हैं। पहला विकेट गिरने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरने की झड़ी लग जाती है। बावुमा (11), मारक्रम (9), क्लासेन (1) और वैन डेर डूसन (13) रन बनाकर सस्ते में ही चलते बनते हैं।

40 रनों के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन उसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं था। डेविड मिलर (11), केशव महाराज (7), यानसेन (14), रबाडा (6) और एन्गिडी (0) रन के स्कोर पर आउट हो जाते हैं। शमशी (4*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है और भारतीय टीम ये मुकाबला 243 रनों से जीत जाती है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से यानसेन सबसे ज्यादा (14) रन बनाते हैं। भारत की तरफ से रवीन्द्र जडेजा सबसे ज्यादा (5) विकेट लेते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2023: फखर जमान की पारी से जीता पाकिस्तान, DLS नियम से न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *