न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 : श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुँचना लगभग तय, एक बार फिर हो सकता है सेमीफाइनल में भारत से आमना-सामना

0
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 – न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप में क्वालिफाई कर लिया है। न्यूजीलैंड के लिए ये मैच करो या मरो का मैच था। अगर न्यूजीलैंड ये मैच हार जाती तो उसका सेमीफाइनल में पहुँचना लगभग नामुमकिन था। लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

NZ vs SL World Cup 2023 Highlights

इस मैच में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहता है। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल परेरा के (51) और तीक्षणा के (38) रनों की बदौलत 46.4 ओवर में ऑलआउट होकर न्यूजीलैंड की टीम को 172 रनों का लक्ष्य देती है।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम कॉनवे, रचिन और मिचेल की पारियों की बदौलत 23.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हाँसिल कर इस मैच को जीत जाती है। जिससे उनका सेमीफाइनल में पहुँचना लगभग तय हो जाता है।

तो आज इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच का ये मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के लिए बेहद अहम मुकाबला था। क्योंकि उसे अगर सेमीफाइनल में पहुँचना था तो किसी भी हालत में इस मैच को जीतना था। तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी। इसलिए उसके लिए ये मैच कोई ज्यादा मायना नहीं रखता था।

श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी

श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी

वर्ल्ड कप का ये अहम मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है। जल्द ही न्यूजीलैंड का ये फैसला बिल्कुल सही साबित होता हुआ दिखाई देने लगता है। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निस्सांका और कुसल परेरा बल्लेबाजी करने आते हैं। श्रीलंका की शुरूआत बेहद खराब होती है।

दूसरे ही ओवर में श्रीलंका के इनफॉर्म बल्लेबाज निसांका (2) रन बनाकर साउथी का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद कुशल मेंडिस (6) और समरविक्रमा (1) रन बनाकर सस्ते में चलते बनते हैं। 32 रन के अंदर ही श्रीलंका अपने टॉप 3 खिलाड़ियों के विकेट खो देती है। लेकिन एक तरफ से कुसल परेरा श्रीलंका के लिए लगातार तेजी से रन बना रहे थे।

समरविक्रमा के बाद असलंका बल्लेबाजी करने आते हैं। असलंका बस एक तरफ खड़े रहते हैं और रन बनाने की जिम्मेदारी कुसल परेरा पर छोड़ देते हैं। कुछ देर में ही श्रीलंका का स्कोर 50 रनों के पार पहुँच जाता है। कुसल परेरा वनडे में टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। जिसकी वजह से जल्दी ही उनका अर्धशतक पूरा हो जाता है।

इसके बाद उनका साथ निभा रहे असलंका (8) रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। अपना अर्धशतक पूरा कर खेल रहे परेरा भी फर्ग्यूसन की गेंद पर सैंटनर को कैच दे बैठते हैं। परेरा (51) रनों की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। 70 रनों पर श्रीलंका के 5 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका के लिए 150 रन भी बनाना नामुमकिन है। लेकिन इसके बाद मैथ्यूज और धनंजय के बीच एक छोटी-सी साझेदारी हो जाती है।

अब श्रीलंका की टीम 100 रनों के आँकड़े को पार कर लेती है। लेकिन फिर दोबारा श्रीलंका के विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। मैथ्यूज (16) और धनंजय (19) रन बनाकर चलते बनते हैं। इसके बाद करुणारत्ने (6) और चमीरा भी (1) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। अब सभी को ये लग रहा था कि श्रीलंका जल्द ही ऑलआउट हो जाएगी।

लेकिन फिर तीक्षणा और मदुशंका के बीच एक अच्छी साझेदारी होने लगती है। जिससे श्रीलंका का स्कोर 150 रनों के पार पहुँच जाता है। इसके बाद दोनों के बीच 43 रनों की शानदार साझेदारी हो जाती है। लेकिन तभी मधुशंका (19) रन बनाकर रचिन की गेंद का शिकार हो जाते हैं। तीक्षणा (38*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

इस तरह श्रीलंका की टीम 46.4 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है। श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा सबसे ज्यादा (51) रनों की पारी खेलते हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट सबसे ज्यादा 3 विकेट लेते हैं।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

अब न्यूजीलैंड को ये मैच जीतने के लिए और सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए 50 ओवर में 172 रन बनाने थे। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉन्वे और रचिन पारी की शुरुआत करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हैं। जिससे जल्द ही उनकी टीम का स्कोर 50 रनों के पार पहुँच जाता है।

इसके बाद दोनों बल्लेबाज अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते हैं। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपने अर्धशतक से चूक जाते हैं और पहले ही आउट हो जाते हैं। कॉनवे (45) रन बनाकर चमीरा का शिकार हो जाते हैं। तो वहीं रचिन (42) रनों की पारी खेलकर तीक्षणा का शिकार हो जाते हैं।

दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद विलियमसन और मिचेल न्यूजीलैंड की पारी को संभालते हैं। दोनों मिलकर न्यूजीलैंड के स्कोर को 100 रनों के पार ले जाते हैं। लेकिन फिर (14) रन बनाकर विलियमसन मैथ्यूज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। विलियमसन के बाद चैपमैन भी (7) रन बनाकर सस्ते में चलते बनते हैं।

अब मिचेल नए खिलाड़ी फिलिप्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाने लगते हैं। लेकिन जल्द ही मिचेल भी (43) रनों की पारी खेलकर मैथ्यूज का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अब न्यूजीलैंड जीत के बिल्कुल नजदीक आ चुका था। फिलिप्स और लैथम न्यूजीलैंड के लिए इस मैच को खत्म करते हैं।

इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 23.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर इस मुकाबले को जीत जाती है। साथ ही वो सेमीफाइनल के लिए लगभाग क्वालिफाई भी कर लेती है। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन कॉन्वे (45) बनाते हैं। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मैथ्यूज (2) लेते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स विश्व कप 2023: स्टोक्स के शतक से जीता इंग्लैंड, नीदरलैंड्स को एकतरफा मैच में 160 रनों से हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *