न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने लगाई हार की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने 190 रनों से हराया

0
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023 – दोस्तों वर्ल्ड कप 2023 में अपनी शानदार शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब लड़खड़ाने लगी है। क्योंकि इस विश्व कप की शुरुआत में अपने खेले गए 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त जीत हाँसिल कर लेती है। लेकिन उसके बाद खेल गए 3 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ता है।

जिसकी वजह से अब उसके सेमीफाइनल में जाने का रास्ता काफी कठिन हो सकता है। पहले तो न्यूजीलैंड को भारत और ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे 190 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए विश्व कप 2023 के 32वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की टीम को 190 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने इस विश्व कप में अपनी हार की हैट्रिक लगा दी है। जिसकी वजह से अब उसकी वर्ल्ड कप में राह आसान नहीं होगी।

NZ vs SA World Cup 2023 Highlights

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए डी-कॉक और वैन डेर डूसन के शानदार शतकों की मदद से 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लेती थी। जिसके बाद न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाता है। सिर्फ फिलिप्स ही (60) रनों की एक अच्छी पारी खेल पाते हैं। न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में 35.3 ओवर में मात्र 167 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती है और उसे 190 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ता है।

आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए  शुरू करते हैं।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 32वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भी न्यूजीलैंड के परमानेंट कप्तान केन विलियमसन पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण से खेल नहीं पाए थे। इसलिए इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम कप्तानी करते हैं। टॉम लैथम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डी-कॉक और बावुमा बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं।

डी-कॉक और वैन डेर डूसन का शानदार बल्लेबाजी

डी-कॉक और वैन डेर डूसन का शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के आगे दोनों संभल कर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन जल्द ही न्यूजीलैंड को पहली सफलता मिल जाती है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा (24) रनों की पारी खेलकर बोल्ट का शिकार हो जाते हैं। बावुमा के बाद वैन डेर डूसन बल्लेबाजी करने आते हैं। डी-कॉक के साथ मिलकर वो शानदार तरीके से बल्लेबाजी करना शुरू कर देते हैं। जल्दी ही दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो जाती है। जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर 100 रनों के पार चला जाता है।

दोनों बल्लेबाज बहुत ही अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। जल्दी ही दोनों बल्लेबाज अपना अर्धशतक भी पूरा कर लेते हैं। कुछ देर बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रनों के आंकड़े को पार कर जाता है। अब दोनों बल्लेबाज अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। जल्द ही डी-कॉक इस विश्व कप में अपना चौथा शतक पूरा कर लेते हैं। उनकी इस शानदार पारी के लिए सभी दर्शक ताली बजाकर उनका अभिनंदन करते हैं।

लेकिन शतक पूरा करने के कुछ देर बाद वो साउथी का शिकार हो जाते हैं। डी-कॉक (114) रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट जाते हैं। डी-कॉक के बाद किलर-मिलर मैदान में आते हैं। शुरूआती कुछ गेंद तो मिलर बहुत संभल कर खेलते हैं। लेकिन फिर उसके बाद वो गेंदबाजों की पिटाई करना शुरू कर देते हैं।

इसी बीच वैन डेर डूसन अपना शतक पूरा कर लेते हैं। वैन डेर डूसन और मिलर ताबड़तोड़ अंदाज में दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 300 रनों के पार ले जाते हैं। इसके बाद वैन डेर डूसन (133) रनों की शानदार पारी खेलकर साउथी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के एक और खतरनाक बल्लेबाज क्लासेन बल्लेबजी करने आते हैं। विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए मिलर अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं।

जिससे टीम का स्कोर भी 350 के पार चला जाता है। लेकिन उसके बाद वो नीशम की गेंद पर मिचेल को कैच दे बैठते हैं। पारी की आखिरी गेंद खेलने के लिए मारक्रम आते हैं। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मारक्रम दक्षिण अफ्रीका की पारी को समाप्‍त कर देते हैं। क्लासेन (15*) और मारक्रम (6*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लेती है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन वैन डेर डूसन (133) बनाते हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से साउथी सबसे ज्यादा (2) विकेट लेते हैं।

न्यूजीलैंड की बेहद खराब बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की बेहद खराब बल्लेबाजी

अब न्यूजीलैंड को इस वर्ल्ड कप में हार की हैट्रिक लगाने से बचने के लिए 50 ओवर में 358 रन बनाने थे। लेकिन आज का दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बहुत बेकार जाने वाला था। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉनवे और यंग बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। तीसरे ओवर में ही यानसेन कॉनवे को (2) रन के स्कोर पर चलता कर देते हैं। इसके बाद रचिन रवीन्द्र बल्लेबाजी करने आते हैं।

यंग और रचिन के बीच 37 रनों की एक छोटी सी साझेदारी होती है। लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड के लगातार विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। रचिन (9) रन बनाकर यानसेन का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद यंग (33), लैथम (4) मिशेल (24) और सेंटनर (7) रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट जाते हैं। मात्र 100 रनों के अंदर ही न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी आउट हो जाते हैं।

लेकिन एक तरफ से फिलिप्स संभल कर बल्लेबाजी करते हुए रन बना रहे थे। लेकिन न्यूजीलैंड के विकेट गिरने रुक ही नहीं रहे थे। साउथी (7), नीशम (0) और बोल्ड (9) रन बनाकर चलते बनते हैं। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम 150 रन तक भी नहीं पहुँच पाएगी। लेकिन फिलिप्स तब अपने पास ज्यादा स्ट्राइक रखना शुरू कर देते हैं और तेजी से रन बनाने में लग जाते हैं।

इसी बीच वो अपना अर्धशतक भी पूरा कर लेते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद वो (60) रनों की पारी खेलकर जेराल्ड का शिकार हो जाते हैं । हेनरी (0*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में मात्र 167 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है। जिसकी वजह से इस मुकाबले में उसे 190 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश विश्व कप 2023: लगातार 4 हार के बाद पाकिस्तान की शानदार वापसी, बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *