दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023: अफगानिस्तान के बाद अब नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से दी मात

0
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023 – विश्व कप 2023 के खेले गए 15वें मुकाबले में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को इससे पहले भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 1999 में उसे जिम्बाब्वे और 2007,2019 में बांग्लादेश के हाथों दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल टी-20 विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को नीदरलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब नीदरलैंड के हाथों उसे 50-50 वर्ल्ड कप में भी हार झेलनी पड़ी है।

SA vs NED ICC World Cup 2023 Highlights

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को 38 रनों से हरा दिया है। बारिश के कारण मैच को 43 ओवर का रखा गया था। जिसके बाद नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवर्ड्स के (78) रनों की बदौलत 43 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे। जिसे दक्षिण अफ्रीका की टीम हाँसिल नहीं कर पाई और 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह नीदरलैंड ने 38 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया था।

तो आज इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

नीदरलैंड के खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच ये मुकाबला हिमाचल के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। बारिश की वजह से मैच को 43 ओवर का रखा गया था। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं और नीदरलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करते हैं। नीदरलैंड की तरफ से विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडॉउड बल्लेबाजी करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को बहुत संभल कर खेलते हैं। लेकिन जल्दी ही उनका पहला विकेट गिर जाता है। विक्रमजीत सिंह मात्र (2) रन बनाकर रबाडा का शिकार हो जाते हैं। अगले ही ओवर में नीदरलैंड के दूसरे ओपनर ओडॉउड भी (18) रन बनाकर जानसेन की गेंद पर चलते बनते हैं।

अब नीदरलैंड के 2 नए बल्लेबाज एकरमैन और लीड मैदान में थे। लेकिन लीड भी (2) रन बनाकर रबाडा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। एकरमैन भी ज्यादा कुछ कर नहीं पाते हैं और (13) रन बनाकर जेराल्ड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। अब साइब्रांड और तेजा नीदरलैंड के स्कोर को 50 के पार ले जाते हैं। लेकिन फिर साइब्रांड भी (19) रन बनाकर चलते बनते हैं। लगातार विकेट गिरने की वजह से नीदरलैंड की हालत बहुत खराब थी। ऐसी स्थिति में उसके लिए 150 रन बनाना भी बहुत मुश्किल था।

एडवर्ड्स ने संभाली नीदरलैंड की पारी

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023

अब तेजा नए बल्लेबाज एडवर्ड्स के साथ मिलकर अपनी टीम का स्कोर 100 रनों के पार ले जाते हैं। फिर तेजा भी (20) रन बनाकर जानसेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। लेकिन एडवर्ड्स एक तरफ से टिके हुए थे और नीदरलैंड के लिए रन बना रहे थे। तेजा के बाद आये बीक भी (10) रन बनाकर महाराज का शिकार हो जाते हैं। मात्र 140 रनों के अंदर नीदरलैंड ने 7 विकेट गवां दिए थे। लेकिन नए खिलाड़ी वान डेर मर्व, एडवर्ड्स के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी निभाते हैं। जिससे उनकी टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुँच जाता है।

इसी बीच एडवर्ड्स अपना अर्धशतक भी पूरा कर लेते हैं। लेकिन उसके बाद वान डेर मर्व (29) रनों की एक छोटी मगर अच्छी पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। अब आर्यन दत्त, एडवर्ड्स के साथ मिलकर नीदरलैंड्स के स्कोर को आगे बढ़ाते हैं। दोनों बल्लेबाज फटाफट रन बनाने में लग जाते हैं। 43 ओवर के बाद नीदरलैंड की टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 245 रनों तक पहुँच जाता है। एडवर्ड्स 69 गेंदो में (78*) और आर्यन दत्त 9 गेंदो में (23*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन एडवर्ड्स (78*) बनाते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी, जानसेन, रबाडा (2-2) और गेराल्ड, महाराज (1-1) विकेट लेते हैं।

नीदरलैंड की शानदार गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023

अब दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए 246 रनों का पीछा करना था। जो उसकी बल्लेबाजी के हिसाब से कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डी-कॉक और बावुमा बल्लेबाजी करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज संभल कर अपनी टीम का स्कोर आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन 36 रनों की साझेदारी के बाद डी-कॉक (20) रन बनाकर एकरमैन की गेंद पर एडवर्ड्स को कैच दे बैठते हैं। पहला विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लगातार विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। डी-कॉक के बाद कप्तान बावुमा (16) रन बनाकर वान डेर मर्व की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं।

अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज मार्करम (1) रन बनाकर मीकेरेन की गेंद पर बोल्ड हो जाते हैं। इसके बाद इसके अगले ही ओवर में  वैन डेर डूसन (4) रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं। मात्र 44 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के टॉप 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। अब क्लासेन और मिलर दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभालते हैं और स्कोरबोर्ड को 50 रनों के पार ले जाते हैं। लेकिन फिर 89 रनों के स्कोर पर क्लासेन (28) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। अब यहाँ से दक्षिण अफ्रीका की टीम के विकेट गिरने का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है।

मिलर नए बल्लेबाज जानसेन के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 रनों के पार ले जाते हैं। लेकिन फिर जानसेन (9) रन बनाकर मीकेरेन की गेंद पर बोल्ड हो जाते हैं। मिलर और जेराल्ड के बीच 36 रनों की अहम साझेदारी होती है। लेकिन लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण मिलर (43) रन बनाकर बीक की गेंद पर बोल्ड हो जाते हैं। मिलर के बाद जेराल्ड भी (22) रन बनाकर चलते बनते हैं। अब जैसे-तैसे केशव महाराज और कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 150 रनों के पार ले जाते हैं। रबाडा (9) रन बनाकर लीड का शिकार हो जाते हैं।

166 रनों पर दक्षिण अफ्रीका के 9 विकेट गिर चुके थे। लेकिन तभी केशव महाराज और एनगिडी के बीच 41 रनों की साझेदारी हो जाती है। जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 रनों तक पहुँच जाती है। लेकिन उसके तुरंत बाद ही महाराज (40) रन बनाकर बीक की गेंद पर आउट हो जाते हैं। जिससे नीदरलैंड ये मुकाबला जीत जाती है और इतिहास रच देती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिलर (43) बनाते हैं। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट (3) लेते हैं।  

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023: ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत, श्रीलंका के नाम हुआ दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *