क्या आईपीएल 2024 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास: डी-विलियर्स ने दिया धोनी को लेकर बड़ा बयान, उनके संन्यास को लेकर कह डाली ये बात

0
क्या आईपीएल 2024 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास

क्या आईपीएल 2024 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास

क्या आईपीएल 2024 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आखिर कौन नहीं जानता होगा। धोनी ने एक तरफ जहाँ भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने का कारनामा किया है। तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार आईपीएल के फाइनल में पहुँचाया है। इसके साथ धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपना नाम किया है।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की एकलौती ऐसी टीम है। जिसने आईपीएल के पहले सीजन से अब तक अपना कप्तान नहीं बदला है। आईपीएल के इतने सारे सीजन आए और गए लेकिन चेन्नई की टीम ने हमेशा महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर भरोसा कायम रखा।

लेकिन धोनी अब 42 साल के हो चुके हैं। जिसकी वजह से अब उनके आईपीएल से संन्यास लेने की भी खबर सामने आ रही हैं। पिछले कई सीजन से लोग यही बोलते आ रहे हैं कि धोनी इस साल आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। लेकिन धोनी हर बार अपनी शानदार फिटनेस के दम पर वापसी करते हैं और सबको हैरान कर देते हैं।

लेकिन इस साल बहुत से लोगों का कहना ये है कि आईपीएल 2024 का ये सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज डी-विलियर्स ने धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। डी-विलियर्स ने धोनी को डीजल बताया है और उनके बारे में कुछ ऐसा कहा है। जिसे आप लोगो को जरूर जानना चाहिए।

तो आज के ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं। आईपीएल से पहले डी-विलियर्स के द्वारा, धोनी के संन्यास को लेकर दिए गए इस बयान के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आईपीएल 2024 के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इस सीजन के बाद संन्यास लेने की खबरें बाजार में तेज हो चली हैं। पिछले कई सीजन से धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन धोनी हर बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वापसी कर सभी सवालों पर विराम लगा देते हैं।

एबी डी-विलियर्स ने कह डाली ये बात

एबी डिविलियर्स ने कह डाली ये बात

इस साल भी धोनी आईपीएल में चेन्नई को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चेन्नई की टीम एक बार फिर से आईपीएल के ओपनिंग मैच का हिस्सा रहेगी। जहाँ उसका मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा। ऐसे में आईपीएल के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज डी-विलियर्स ने धोनी के संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

डी-विलियर्स ने धोनी को डीजल बताया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि “पिछले साल धोनी के संन्यास लेने की बहुत सारी अफवाहें थी। लेकिन ऐसा नहीं होगा। वो फिर वापस आएँगे। क्या ये उनका अंतिम सीजन होगा? कोई नहीं जानता। क्या अविश्वशनीय खिलाड़ी है। क्या अविश्वशनीय कप्तान है”।

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 250 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 38.75 की बढ़िया औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट के साथ 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का सर्वाधिक स्कोर 84* रन रहा है। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ खेला जायेगा। बैंगलोर की टीम के सामने धोनी के आँकड़े बहुत ही अच्छे दिखाई देते हैं।

इसलिए धोनी आईपीएल में बैंगलोर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं। धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ 39.9 की शानदार औसत और 140.84 के स्ट्राइक रेट के साथ (838) रन बनाए हैं। धोनी के पहले बैंगलोर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वार्नर का नाम आता है। वार्नर ने बैंगलोर के खिलाफ सबसे ज्यादा (839) रन बनाए हैं।

तो अब देखना ये है की क्या इस बार भी धोनी का बल्ला बैंगलोर के गेंदबाजों की धुलाई करने में कामयाब हो पाता है या फिर इस बार बैंगलोर के गेंदबाज धोनी के बल्ले को शांत करने का कुछ उपाय निकाल लेते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। CSK New Captain Announced IPL: क्या हिटमैन होंगे चेन्नई के अगले कप्तान या इन 2 खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *