ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023: ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत, श्रीलंका के नाम हुआ दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड

0
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023 – 5 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार श्रीलंका को हराकार विश्व कप 2023 में पहली जीत हाँसिल कर ली है। वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को 31 साल के बाद शुरूआती 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उसने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी जीत की शुरुआत करदी है। इससे पहले खेले गए अपने दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका अब तक विश्व कप 2023 में एक भी जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही है। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और अब ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी हैं।

AUS vs SL World Cup 2023 Scorecard

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का इस विश्व कप में खाता भी खुल गया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निसांका (61) और कुशल परेरा (78) के अर्द्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 35.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर आसानी से हाँसिल कर लिया था और वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले गए विश्व कप 2023 के 14वें मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

श्रीलंका की शानदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ये मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। टॉस जीतकर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेती है। श्रीलंका की तरफ से निसांका और कुशल परेरा बल्लेबाजी करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने शानदार शुरुआत करते हैं। जल्दी ही दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हो जाती है। दोनों बल्लेबाज अच्छी गति से रन बना रहे थे। देख कर ऐसा लग रहा था कि दोनों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना करते हुए कोई भी परेशानी नहीं हो रही है। दोनों बड़े आराम से रन बना रहे थे।

देखते ही देखते दोनों बल्लेबाज अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं और अपनी टीम का स्कोर 100 रनों के पार ले जाते हैं। दोनों के बीच बढ़ती साझेदारी अब ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत बनती जा रही थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी होती है। लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस निसांका को (61) रन बनाकर वार्नर के हाथों कैच करवा देते हैं। निसांका के आउट होने के बाद कुशल मेंडिस बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई श्रीलंका की पारी

कुशल परेरा और कुशल मेंडिस श्रीलंका के स्कोर को 150 रनों के पार ले जाते हैं। फिर उसके बाद कुशल परेरा (78) रनों की शानदार पारी खेलकर कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। कुशल परेरा के आउट होने के बाद तो जैसे श्रीलंका के बल्लेबाजों के बल्ले को जंग लग गया था। श्रीलंका के सभी खिलाड़ी आते ही अपना विकेट गवांकर वापस पवेलियन लौटने लगे थे। कुशल मेंडिस (9), समरविक्रमा (8), धनंजय (7), डुनिथ (2), करुणारत्ने (2), तीक्षणा (0), लाहिरू कुमारा (4), असलंका (25) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। मदुशंका (0*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। इस तरह श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है।

श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा सबसे ज्यादा (78) रनों की पारी खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जम्पा सबसे ज्यादा (4) विकेट लेने में कामयाब होते हैं। अच्छी शुरुआत के बाद भी श्रीलंका की पारी बुरी तरह बिखर जाती है। जहाँ एक समय पर श्रीलंका का स्कोर 125 रन पर उसका 1 विकेट था तो वहीं 209 रन बनाकर उसकी पूरी टीम ऑलआउट हो जाती है। श्रीलंका की तरफ से 11 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 ऐसे खिलाड़ी थे। जो दहाई का आँकड़ा छूने में सफल हो पाए थे।

खराब शुरुआत के बाद जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023

अब ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस विश्व कप में अपनी पहली जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य मिला था। जो उसके हिसाब से बहुत छोटा था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श और डेविड वार्नर बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रहती है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वार्नर (11) रन बनाकर मदुशंका की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मदुशंका स्मिथ को भी बिना खाता खोले ही चलता कर देते हैं।

स्मिथ के बाद लाबुशेन बल्लेबाजी करने आते हैं। मिचेल मार्श के साथ वो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रनों के पार ले जाते हैं। उसके कुछ देर बाद मिशेल मार्च अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद ही वो (52) रन बनाकर रन आउट हो जाते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी जोस इंग्लिश मैदान में उतरते हैं। लाबुशैन के साथ मिलकर वो ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रनों के पार पहुँच जाता है। अब दोनों बल्लेबाज संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे।

देखते ही देखते दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 150 रनों के पार पहुँचा देते हैं। लेकिन उसके बाद अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे लाबुशेन (40) रन बनाकर मधुशंका का शिकार हो जाते हैं। अब इंग्लिश नए खिलाड़ी मैक्सवेल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाते हैं। कुछ देर बाद जो इंग्लिश अपना अर्धशतक भी पूरा कर लेते हैं। लेकिन उसके कुछ देर बाद वो (58) रन बनाकर दुनिथ का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद मैक्सवेल स्टोइनिस के साथ मिलकर मैच को फटाफट खत्म कर देते हैं। मैक्सवेल (31) और स्टोइनिस (20) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम 35.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका के द्वारा दिए गए लक्ष्य को हांसिल कर लेती है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो इंग्लिश सबसे ज्यादा (58) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से मदुशंका सबसे ज्यादा (3) विकेट लेते हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत नसीब होती है।

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हार मिलने के कारण श्रीलंका के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। श्रीलंका के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मामले में श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम बराबरी पर हैं । जिम्बाब्वे ने विश्व कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मैच हारे थे। लेकिन अब श्रीलंका ने भी उसकी बराबरी कर ली है। दोनों टीमों ने अब तक वर्ल्ड कप में कुल 42-42 मैच हारे हैं। वहीं इसके बाद 35 मैच हार कर वेस्टंडीज की टीम दूसरे नंबर पार है। 34 हार के साथ इंग्लैंड की टीम इस शर्मनाक रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर आती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान वर्ल्ड कप 2023: अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *