एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

0
एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप – दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हो कि भारतीय टीम का एशिया कप 2023 के लिए चयन हो चुका है। एशिया कप की टीम को इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड के लिहाज से देखा जा रहा है। इसलिए इस टीम में सभी भरोसेमंद खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में की गई थी और तब से अब तक भारत का इस टूर्नामेंट में दबदबा कायम है। क्योंकि भारत ने एशिया कप की शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीता है। भारत ने साल 1984 से साल 2022 तक कुल 14 बार एशिया कप में हिस्सा लिया है। जिसमें उसने 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इस साल होने वाले एशिया कप के लिए भी सभी मैचों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला उसके सबसे पुराने विरोधी पाकिस्तान से 2 सितंबर को होगा। इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी कर रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। एशिया कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी श्रीलंका में ही होंगे।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जो अभी तक टूटे नहीं हैं। इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आए और उन्होंने खूब रन भी बनाये हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके रनों का रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (वनडे)

1. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 1220 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या ने साल 1990 से साल 2018 तक एशिया कप में भाग लिया था। उन्होंने 25 मैचों में 1220 रनों के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पे कब्जा किया हुआ है। उनके नाम एशिया कप में 6 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। एशिया कप में जयसूर्या के द्वारा लगाए गए 6 शतक किसी भी बल्लेबाज के द्वार लगाये गये अब तक सबसे ज्यादा शतक है।

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) 1075 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के एक और खिलाड़ी ने बाजी मारी है। सनथ जयसूर्या के बाद कुमार संगकारा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कुमार संगकारा ने साल 2004 से साल 2014 तक कुल 5 सीजन खेले हैं। जिसमें उन्होंने 24 मैचों में 1075 रन बनाए हैं। संगकारा के नाम एशिया कप में 4 शतक और 8 अर्धशतक भी हैं।

3. सचिन तेंदुलकर (भारत) 971 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने साल 1990 से साल 2012 तक एशिया कप खेला है। भारत की तरफ से सचिन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन ने इस टूर्नामेंट के 6 सीजन के 23 मैचों में 971 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।

4. शोएब मलिक (पाकिस्तान) 786 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान का सिर्फ एक ही खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है। शोएब मलिक ने साल 2000 से साल 2018 तक एशिया कप में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने 17 मैचों में 65.50 कि शानदार औसत के साथ 786 रन बनाए हैं। एशिया कप में उनका सबसे ज्यादा स्कोर 143 रन है। जो उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2004 में बनाया था।

5. रोहित शर्मा (भारत) 745 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सभी सक्रिय खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2008 से 2018 तक खेले गए इस टूर्नामेंट के 22 मैचो में 46.56 कि औसत  के साथ 745 रन बनाए हैं। जब भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2018 में एशिया कप जीता था तो रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के कप्तान थे।

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टी-20)

एशिया कप के इतिहास में केवल 2 बार ही इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में खेला गया है। साल 2016 और 2022 में टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस फॉर्मेट में भी एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने एशिया कप के इस फॉर्मेट में जमकर रन बनाए हैं। तो अब हम बात करते हैं एशिया कप के इतिहास में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की।

1. विराट कोहली (भारत) 429 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टी-20)

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के नाम एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1 शतक की मदद से 429 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 122 रहा है।

2. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 281 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टी-20)

पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। रिजवान ने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 281 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 78 रहा है।

3. रोहित शर्मा (भारत) 271 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टी-20)

भारत का एक और खिलाड़ी एशिया कप के टी20 फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस लिस्ट में शामिल है। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट के खेले गए 9 मैचों में 271 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रहा है।

4. बाबर हयात (हांगकांग) 235 रन

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टी-20)

एशिया कप के इतिहास में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हांगकांग का भी एक खिलाड़ी शामिल है। बाबर हयात ने इस टूर्नामेंट के खेले गए 5 मैचों में 47 की औसत के साथ 235 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 122 रहा है।

5. इब्राहिम जादरान

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टी-20)
Asia Cup 2022: Bowlers, openers power Afghanistan to an 8-wicket win over Sri Lanka in opener (Ld)(Afghanistan Cricket Board)

अफगानिस्तान के खिलाड़ी इब्राहिम जादरान इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाँचवे नंबर पर हैं। इब्राहिम जादरान ने 5 मैचों में 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 64 का रहा है। जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही बनाया था।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। एशिया कप क्रिकेट का इतिहास और रोचक जानकारी, क्या है Asia cup का इतिहास, कब हुई इसकी शुरुआत के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *