इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023: श्रीलंका के आगे ढ़ेर हुए वर्ल्ड चैंपियन, श्रीलंका ने बुरी तरह हराया

0
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 – दोस्तों जैसे-जैसे वर्ल्ड कप का हर मैच गुजर रहा है। वैसे-वैसे सेमीफाइनल की रेस भी और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है। विश्व कप 2023 के 25वें मैच में श्रीलंका की टीम ने विश्व विजेता इंग्लैंड की टीम को बुरी तरह हरा दिया है। जिसके बाद विश्व चैंपियन इंग्लैंड विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

इंग्लैंड अब तक वर्ल्ड कप 2023 में खेले अपने 5 मुकाबलों में से केवल 1 ही मुकाबले में जीत हाँसिल कर पाई है। बाकी के 4 मुकाबलों में उसे हार का मुँह देखना पड़ा है। जिसकी वजह से वो अब अंक तालिका में 9वें पायदान पर खिसक गई है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका अपने खेले गए 5 मैचों में से 3 में जीत हाँसिल कर अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है।

England vs Sri Lanka World Cup 2023 Scorecard

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मैच में इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स के (43) रनों की बदौलत 33.2 ओवर में मात्र 156 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती है।

वनडे फॉर्मेट में 157 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम पथुम निसांका के (77) और सदीरा के (65) रनों की बदौलत 25.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हाँसिल कर लेती है। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम को इस मैच में 8 विकेट से कभी ना भूलने वाली हार झेलनी पड़ती है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेल गए वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने फिर किया निराश

इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने फिर किया निराश

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का ये मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है। जोकी आगे चलकर बिल्कुल गलत साबित होने वाला था। इंग्लैंड की तरफ से बेयरस्टो और डेविड मलान पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरते हैं। दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड को सही शुरुआत देने में कामयाब होते हैं।

दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन तभी अच्छी पारी खेल रहे मलान श्रीलंका की टीम में वापसी कर रहे मैथ्यूज की गेंद पर कुसल मेंडिस को कैच दे बैठते हैं। मलान (28) रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं। पहला विकेट गिरने के साथ ही इंग्लैंड की टीम का बुरा वक्त शुरू हो जाता है। अगले बल्लेबाज जो रूट मात्र (3) रन बनाकर रन-आउट हो जाते हैं।

कुछ देर बाद बेयरस्टो (30) रनों की पारी खेलकर रजिता का शिकार हो जाते हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी सिर्फ (8) रन बनाकर चलते बनते हैं। अब इंग्लैंड टीम के शानदार ऑलराउंडर और सिर्फ इस विश्व कप के लिए रिटायरमेंट से बाहर आने वाले बेन स्टोक्स एक तरफ से छोर को संभालने की कोशिश करते हैं।

बेन स्टोक्स जहाँ बिल्कुल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे। तो वहीं दूसरे खिलाड़ी आते ही शॉट्स लगाने के चक्कर में अपना विकेट गवां रहे थे। ऐसा ही कुछ हुआ नए बल्लेबज लिविंगस्टोन के साथ। लिविंगस्टोन लाहिरू कुमारा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सिर्फ (1) रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। सिर्फ 85 रनों के अंदर ही इंग्लैंड के 5 खिलाड़ी आउट हो जाते हैं।

अब बेन स्टोक्स नए खिलाड़ी मोईन अली के साथ इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश करते हैं। दोनों बल्लेबाज जैसे-तैसे इंग्लैंड की टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुँचा देते हैं। देख कर लग रहा था की शायद ये दोनों बल्लेबाज अब इंग्लैंड की पारी को संभाल लेंगे। लेकिन कुछ देर बाद ही मोईन अली मैथ्यूज की गेंद पर कुसल परेरा को कैच दे बैठते हैं। मोईन अली (15) रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं।

इसके बाद अगले ही ओवर में क्रिस वोक्स बिना खाता खोले ही चलते बनते हैं। लगातार विकेट गिरने की वजह से स्टोक्स पर काफी दबाव बढ़ जाता है। जिसकी वजह से रन बनाने चक्कर में वो आउट हो जाते हैं। स्टोक्स (43) रन बनाकर लाहिरु कुमारा का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद आदिल रशीद (2) और मार्क वुड (5) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। विली (14*) रन बनाकर नॉट आउट रहते हैं।

इस तरह इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में सिर्फ 156 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स सबसे ज्यादा (43) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से लाहिरु कुमार सबसे ज्यादा (3) विकेट लेते हैं।

निसांका और सदीरा के अर्धशतक से जीता श्रीलंका

निसांका और सदीरा के अर्धशतक से जीता श्रीलंका

अब श्रीलंका की टीम को वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत हाँसिल करने के लिए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका और कुसल परेरा की जोड़ी इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरती है। श्रीलंका की शुरूआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रहती है। कुसल परेरा मात्र (4) रन बनाकर विली का शिकार हो जाते हैं।

अब श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस बल्लेबाजी करने मैदान में उतरते हैं। लेकिन कुछ देर बाद वो भी (11) रन बनाकर विली की गेंद पर आउट हो जाते हैं। कुसल मेंडिस के बाद सदीरा बल्लेबाजी करने आते हैं। पथुम निसांका और सदीरा अब संभल कर बल्लेबाजी करते हैं। दोनों बल्लेबाज धीरे-धीरे अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं।

जल्द ही दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो जाती है। अब दोनों बल्लेबाज थोड़े रन बनाने शुरू कर देते हैं। जिससे श्रीलंका का स्कोर 100 रनों के पार पहुँच जाता है। जल्द ही पथुम निसांका और सदीरा अपना अर्धशतक पूरा कर अपनी टीम को जीत दिला देते हैं।

इस तरह श्रीलंका की टीम 25.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड के दिए गए लक्ष्य को हाँसिल कर लेती है। इंग्लैंड इस मैच को 8 विकेट से बुरी तरह हार जाती है। जिसके बाद अब वह अंक तालिका में 9वें पायदान पर खिसक जाती है। इसी के साथ इंग्लैंड का विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल से बाहर होना लगभाग तय हो गया है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। Aus vs Ned ICC World Cup 2023 Highlights: वार्नर और मैक्सवेल के धमाकेदार शतक, नीदरलैंड्स पर दर्ज की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *