आईपीएल 2023 में रिकॉर्ड्स की भरमार, टूटे कई बड़े रिकार्ड्स

0
आईपीएल 2023 में रिकॉर्ड्स की भरमार, टूटे कई बड़े रिकार्ड्स

आईपीएल 2023 में रिकॉर्ड्स की भरमार, टूटे कई बड़े रिकार्ड्स

आईपीएल 2023 में रिकॉर्ड्स की भरमार – अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई की जीत के साथ आईपीएल 2023 का समापन हो चुका है। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए थे लेकिन बारिश के चलते DLS(Duckworth–Lewis–Stern) की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला।

फाइनल में चले इस रोमाँचक मुकाबले में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल करी थी। गुजरात टाइटन्स को हराते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने की बराबरी कर ली थी। आईपीएल 2023 के इस सीजन में ऐसे कई रिकॉर्ड बने हैं जिन्होंने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। तो आईये नजर डालते हैं आईपीएल 2023 में बने इन रिकॉर्ड्स पर।

मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

1. आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर

आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

41 साल 327 दिन – (महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2023)

40 साल 100 दिन –  (महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2021)

38 साल 262 दिन  – (शेन वार्न, आईपीएल 2008)

38 साल 178 दिन – (मैथ्यू हेडन, आईपीएल 2010)

38 साल 8 दिन – (मुथैया मुरलीधरन, आईपीएल 2010)

38 साल 8 दिन – (ड्वेन ब्रावो, आईपीएल 2021)

37 साल 248 दिन – (अंबाती रायडू, आईपीएल 2023)

2. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हो कि आईपीएल एक टी-20 लीग है और यहाँ हर सीजन छक्के भी बहुत लगते हैं। लेकिन इस बार के सीजन में पिछले सारे रिकॉर्ड्स टूट गए हैं। आईपीएल साल 2023 में बल्लेबाजों के द्वारा लगाए गए छक्के आईपीएल इतिहास के एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के रिकॉर्ड किए गए हैं। आईपीएल 2023 में कुल 1124 छक्के लगे हैं जबकी पिछला रिकॉर्ड आईपीएल 2022 के सीजन के नाम था। जिसमें सभी बल्लेबाजों ने मिलकर 1062 लगाये थे।

3. एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके

एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके

आईपीएल 2023 में सिर्फ सबसे ज्यादा छक्के ही नहीं बल्कि चौके भी लगे हैं। आईपीएल 2023 में लगे चौकों ने पिछले सभी सीजन में लगे चौकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईपीएल में इस साल बल्लेबाजों ने 2174 चौके लगाए हैं जो अब तक के आईपीएल इतिहास में किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

4. एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

आईपीएल 2023 में पिछले साल के मुकाबले शतक भी ज्यादा लगे हैं। इस सीजन कुल 12 शतक लगे हैं जो आईपीएल में किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले आईपीएल 2022 के सीजन में 8 शतक लगे थे। इस सीजन सबसे ज्यादा शतक शुभमन गिल (3) और विराट कोहली (2) ने लगाये हैं।

आईपीएल 2023 में लगे शतक

(GT) शुभमन गिल – 129 V/s MI

(RCB) विराट कोहली – 101* V/s GT

(GT) शुभमन गिल – 104* V/s RCB

(MI) कैमरन ग्रीन – 100*  V/s SRH

(SRH) हेनरिक क्लासेन – 104 V/s RCB

(RCB) विराट कोहली – 100 V/s SRH

(GT) शुभमन गिल – 101 V/s SRH

(PBKS) प्रभसिमरन सिंह – 103 V/s DC

(MI) सूर्यकुमार यादव – 103* V/s GT

(RR) यशस्वी जायसवाल – 124 V/s MI

(KK) वेंकटेश अय्यर – 104 V/s MI

(SRH) हैरी ब्रुक -100 V/s KKR

5. एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा अर्धशतक

एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा अर्धशतक

इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। आईपीएल 2023 के सीजन में कुल 153 बार बल्लेबाजों ने पचास का आँकड़ा पार किया है। जबकी 2022 में बल्लेबाजों ने 118 बार ऐसा किया था।

6. सबसे तेज अर्धशतक

सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल के 16वें सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी टूटा है। भारतीय टीम के भविष्य और राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान के खतरनाक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया था। यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदो में पचास रनों का आँकड़ा पार कर लिया था। अपनी शानदार फॉर्म के चलते यशस्वी जायसवाल एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।

7. 37 बार बना 200 से ज्यादा का स्कोर

37 बार बना 200 से ज्यादा का स्कोर

इस सीजन तो गेंदबाजों की भी खूब धुलाई हुई थी और टीमों ने भी खूब रन बनाये थे। आईपीएल 2023 के इस सीजन में कुल 37 बार ऐसा हुआ जब 200 या  उससे ज्यादा का स्कोर बना हो, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना था। क्योंकि साल 2022 में सिर्फ 18 बार ही 200 से ऊपर का स्कोर बना था।

8. एक ही टीम के तीन गेंदबाजों ने लिए 25-25 विकेट

एक ही टीम के तीन गेंदबाजों ने लिए 25-25 विकेट

आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम के 3 गेंदबाजों ने 25 या उससे ज्यादा विकेट लिए लिए हों। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक ही सीजन में एक ही टीम के तीन खिलाड़िओं ने 25 या उससे ज्यादा विकेट लिए हों। गुजरात टाइटन्स के मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

9. 2 अनकैप्ड खिलाड़िओं ने लगाया शतक

2 अनकैप्ड खिलाड़िओं ने लगाया शतक

आईपीएल के इतिहास में ये भी पहली बार हुआ है कि जब किसी 2 अनकैप्ड खिलाड़िओ ने शतक लगाया हो। इस सीजन राजस्थान रॉयल के यशस्वी जायसवाल और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह शतक लगाया है।

10. शुभमन गिल के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड

शुभमन गिल के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल ने इस सीजन कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गिल ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदो में 129 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। अपनी इस पारी की बदौलत गिल आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले पिछला रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के साथ शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में प्लेऑफ के मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के(10) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

शुभमन गिल आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 260 दिनों की उम्र में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में शतक लगाया था। इस शतक के साथ ही गिल ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज शतक लगाने की बरबरी भी कर ली थी। इससे पहले प्लेऑफ में सबसे तेज शतक रजत पाटीदार और रिद्धिमान साहा के नाम था जिनहोने 49 गेंदो में शतक लगाया था।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। आईपीएल 2023 फाइनल हाइलाइट्स के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *