अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, कप्तान उदय सहारन के अलावा 3 और भारतीय खिलाड़ी भी हैं शामिल

0
अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

अंडर 19 वर्ल्ड कप – दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि अंडर-19 वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है। जिसमें एक बार फिर भारतीय टीम को फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारतीय टीम को 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से भारतीय टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप के खिताब को हॉसिल करते करते रह जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक साल में फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ये तीसरी हार है। पहले तो भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों से हार मिली थी। उसके बाद 19 नवंबर 2023 को भारतीय टीम को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब 12 फरवरी 2024 को जूनियर लेवल पर एक बार फिर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से 79 रनों की हार झेलनी पड़ी है।

इस विश्व कप में भले ही ये जूनियर भारतीय टीम हार गई हो लेकिन उसने कोई रिकॉर्ड अपना नाम कर लिए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान उदय सहारन इस वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उदय सहारन के अलावा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में 3 और भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। कप्तान उदय सहारन के साथ इन तीनों खिलाड़ियों ने भी भारत को फाइनल में पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

U19 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक रन

1. उदय सहारन (मैच- 7, रन- 397)

उदय सहारन

दोस्तों अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान उदय सहारन सबसे आगे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 में उदय सहारन ने 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 56.71 की औसत के साथ 397 रन बनाए हैं। इस दौरान  उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। जिसमें उनका उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन रहा है।

2. मुशीर खान (मैच-7, रन-360)

मुशीर खान

भारतीय कप्तान के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में नाम आता है मुशीर खान का। अंडर 19 वर्ल्ड कप में मुशीर खान सिर्फ भारतीय कप्तान उदय सहारन से ही पीछे हैं। मुशीर ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 60 की औसत के साथ 360 रन बनाए हैं। मुशीर ने ये रन 98 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक भी जड़ा है। इस वर्ल्ड कप में मुशीर खान का सर्वाधिक स्कोर 131 रन  रहा है।

3. हैरी डिक्सन (मैच – 7, रन – 309)

हैरी डिक्सन

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज हैरी डिक्सन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हैरी ने इस वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 44 की औसत के साथ 309 रन बनाए हैं। इस दौरान हैरी ने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। 7 मैचों के दौरान हैरी का स्ट्राइक रेट 81 का रहा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रहा है। हैरी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

4. ह्यू वीबगेन (मैच – 7, रन -304)

ह्यू वीबगेन

हैरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इस लिस्ट में अपना नाम बनाया है। ह्यू वीबगेन ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 50 की औसत के साथ 304 रन बनाए हैं। इस दौरान ह्यू वीबगेन ने 83 के स्ट्राइक के साथ बल्लेबाजी करते हुए ये रन बनाए हैं। इस वर्ल्ड कप में वीबगेन के नाम एक शतक भी है। जिसकी वजह से इस वर्ल्ड कप में उनका सर्वाधिक स्कोर 120 रहा है।

5. सचिन दास (मैच- 7, रन- 303)

सचिन दास

उदय और मुशीर के बाद अब एक और भारतीय खिलाड़ी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने की इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। सचिन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 60 की औसत के साथ 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 116 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा है।

6. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (मैच – 6, रन – 287)

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुआन-ड्रे प्रिटोरियस एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं। जो कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इस लिस्ट में शामिल हैं। प्रिटोरियस ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस सीजन वर्ल्ड कप में 6 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 57 की औसत के साथ 287 रन बनाए हैं। प्रिटोरियस ने इस दौरान 94 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। जिसमें 76 रनों की पारी उनका सर्वाधिक स्कोर है।

7. शाहजेब खान (मैच – 6, रन – 264)

 शाहजेब खान

शाहजेब खान पाकिस्तान की तरफ से एकलौते खिलाड़ी हैं। जोकी इस लिस्ट में शामिल है। शाहजेब ने इस वर्ल्ड कप में 6 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 52 की औसत के साथ 264 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 65 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 106 है।

8. जेमी डंक (मैच – 4, रन – 263)

जेमी डंक

स्कॉटलैंड के इस खिलाड़ी ने विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। जेमी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 4 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 65 की शानदार औसत के साथ 263 रन बनाए हैं। जेमी ने वर्ल्ड कप में 70 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। जिसकी वजह से उनका सर्वाधिक स्कोर 90 रन रहा है।

9. आदर्श सिंह (मैच-7, रन-238)

आदर्श सिंह

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एक और भारतीय खिलाड़ी आदर्श सिंह ने अपना नाम दर्ज किया है। आदर्श ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 34 की औसत के साथ 238 रन बनाए हैं। आदर्श ने इस वर्ल्ड कप में 74 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 76 का रहा है।

10. अरिफुल इस्लाम (मैच – 5, रन – 230)

अरिफुल इस्लाम

बांग्लादेश की तरफ से अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबजा अरिफुल हैं। अरिफुल ने वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 57 की औसत के साथ 230 रन बनाए हैं। इस दौरान अरिफुल ने 93 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। जिसकी वजह से उनका वर्ल्ड कप में सर्वाधित स्कोर 103 रहा है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। Ind vs Aus u19 Final Highlights 2024: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा करोड़ों भारतीयों का दिल, फाइनल में 79 रनों की जीत के साथ चौथी बार बनी विश्व विजेता के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *