Mega Auction IPL 2025: कुछ ऐसा हो सकता है मेगा ऑक्शन, बदल सकती है कई बड़े खिलाड़िओं की किस्मत

0
Mega Auction IPL 2025

Mega Auction IPL 2025

Mega Auction IPL 2025 – इस साल आईपीएल के खत्म होने के बाद अब अगले साल सभी को आईपीएल के मेगा ऑक्शन का इंतजार है। नीलामी से पहले सभी टीमों को अपने पसंदीदा खिलाड़िओं को रिटेन करने का मौका होगा। लेकिन टीमें सभी खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकेंगी। इस साल हुए आईपीएल सीजन में हमें कईं सारे ड्रामे देखने को मिले हैं। जहाँ रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तान बना दिया गया था।

इसके अलावा एक मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल की उनकी टीम के मालिक संजीव गोयनका से तीखी बहस हो गई थी। जिसकी वजह से उनकी अब लखनऊ की टीम के साथ पहले जैसी बात नहीं रह रही है। इसके अलावा ऋषभ पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स की राय ठीक नहीं चल रही है। जिसकी वजह से वो भी अगला सीजन दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं अगले साल होने वाले आईपीएल के मेगा ऑक्शन के बारे में। जहाँ इस बार मेगा ऑक्शन में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और भारत के नए टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव के आने की पूरी उम्मीद की जा रही है। तो मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

रोहित शर्मा पर होंगी सबकी निगाहें

इस बार के आईपीएल में कईं बड़े खिलाड़ी नीलाम होने वाले हैं। जिसकी वजह से कई खिलाड़ी अपनी टीम को छोड़कर दूसरी टीम में आ सकते हैं। कई टीम अपनी टीम के लिए नए कप्तान बनाने पर भी विचार कर रही हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजर भारत को टी20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और भारत के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार पर होगी।

पिछले आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाने पर दोनों के बीच में चीजें बिगड़ गई थीं। लेकिन विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा के हार्दिक पंड्या को गले लगाने और अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी के रोहित शर्मा की तारीफ करने के बाद लग रहा था कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम में बने रहेंगे।

लेकिन हाल ही में भारतीय टीम में हुए घटनाक्रम ने सब कुछ बदल दिया है। हार्दिक पंड्या की जगह सूर्य कुमार यादव के भारत के नए टी20 कप्तान बनाने के बाद ये साफ हो गया है कि रोहित और हार्दिक के बीच अभी सब कुछ ठीक नहीं हुआ है और इसका असर सिर्फ मुंबई इंडियंस पर नहीं बल्कि आईपीएल की सभी टीमों पर पड़ेगा।

सूर्यकुमार यादव का क्या होगा?

रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत का नया टी20 कप्तान बनाने में जितना हाथ भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर का है। उतना ही हाथ रोहित शर्मा का भी है। जब बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को भारत का नया मुख्य कोच बनाने का निर्णय लिया था तो रोहित शर्मा से भी सलाह ली थी।

रोहित ने गंभीर के पक्ष में सलाह दी थी और उनके हेड कोच बनते ही हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को भारत का नया टी20 कप्तान बनाने का समर्थन किया था। इस साल जब मुंबई इंडियंस के रोहित की जगह हार्दिक को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाने की घोषणा की गई तो उसके बाद से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ता खराब हो गया था।

पंत भी छोड़ सकते हैं दिल्ली का साथ

बात करें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तो खरबों के हिसाब से पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी ऋषभ पंत से ज्यादा खुश नहीं है। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स उन्हें होने वाले मेगा ऑक्शन में भी रिटेन ना करने की सोच रही है। लेकिन टीम के मेंटर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पंत को रिटेन करने और कप्तान बनाए रखने के पक्ष में हैं।

कुछ ऐसा हो सकता है आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन

कुछ ऐसा ही हाल लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल का भी है। लखनऊ की टीम केएल राहुल को रिटेन और कप्तान बनाए रखने पर विचार कर सकती है। आरसीबी भी इस बार फॉफ डु-प्लेसिस की जगह किसी भारतीय को कप्तान बनाने की सोच सकती है।

वहीं अगर रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहता है तो फिर कोलकाता की टीम रोहित शर्मा ऊपर दांव लगा सकती है और अगर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ नहीं बनते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत पर दांव लगा सकती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। India W vs Pakistan W: एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *