DC vs MI: जैक फ्रेजर की आँधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, रोमांचक मुकाबले में झेलनी पड़ी एक और हार

0
DC vs MI

DC vs MI

DC vs MI – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को इस सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि इस सीजन मुंबई का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। जिसकी वजह से उसकी एक के बाद एक हार हो रही है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी और बल्लेबाजी उसके कद के हिसाब से साधारण दिखाई देती है। जिसके चलते पहले तो उसके गेंदबाजों की खूब धुलाई होती है और फिर उसके बाद उसके बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते हैं। जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को इस सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ता है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड

मुंबई इंडियन बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए जेक फ्रेजर के तूफानी (84), स्टब्स के (48) और शाई होप के (41) रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर देती है।

मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलका वर्मा (63), हार्दिक पंड्या (46) और टिम डेविड (37) रनों की पारी खेलकर इस मुकाबले में बने रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस को इस मैच में भी 10 रनों से हार का सामना करना पड़ता है।

तो आज इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए शानदार मुकाबले के बारे में। जहाँ मुंबई इंडियंस को इस सीजन एक और हार का सामना करना पड़ा है। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दी दिल्ली को तूफानी शुरुआत

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं और दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्यौता देते हैं। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल और जेक फ्रेजर पारी की शुरुआत करने मैदान में आते हैं। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को जबरदस्त शुरुआत देते हैं।

कुछ ही समय में दिल्ली का स्कोर 50 रनों के पार चला जाता है। इसके बाद तबाड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे फ्रेजर अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। फ़्रेसर महज 15 गेंदो में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। इसके बाद फ्रेजर की तबाड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते दिल्ली की टीम 100 रन के आँकड़े को भी जल्द ही पार कर लेती है। लेकिन कुछ देर बाद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे जैक फ्रेजर (84) रनों की पारी खेलकर चावला का शिकार हो जाते हैं।

पंत और होप ने भी लगाए अच्छे शॉट्स

दिल्ली की तरफ से अब शाई होप बल्लेबाजी करने आते हैं। अब थोड़ी देर बाद अभिषेक पोरेल (36) रन बनाकर नबी के जाल में फंस जाते हैं। पोरेल के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत मैदान में एंट्री करते हैं। पंत और होप यहाँ से दिल्ली के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। जल्द ही दिल्ली का स्कोर 150 रनों के पार चला जाता है।

शाई होप अब तेजी से बल्लेबाजी कर बड़े शॉट्स लगाने लगते हैं। कुछ जबरदस्त शॉट्स लगाने के बाद शाई होप (41) रन बनाकर ल्यूक वुड का शिकार हो जाते हैं। अब दिल्ली के तरफ से स्टब्स बल्लेबाजी करने आते हैं। पंत और स्टब्स दिल्ली के स्कोर को 200 रनों के पार पहुँचा देते हैं। दोनों बल्लेबाज अब तबाड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद पंत (29) रन बनाकर बुमराह का शिकार हो जाते हैं।

अंत में स्टब्स (48) और अक्षर (11) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना देती है। दिल्ली की तरफ से जेक फ्रेजर सबसे ज्यादा (84) रनों की पारी खेलते हैं। मुंबई की तरफ से  ल्यूक वुड, बुमराह, चावला और नबी को 1-1 विकेट मिलता है।

मुंबई इंडियंस को लगे शुरूआती झटके

अब मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर वापस लौटने के लिए 20 ओवर में 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। मुंबई इंडियन की तरफ से हमेशा की तरह ईशान किशन और रोहित शर्मा इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आते हैं। दोनों बल्लेबाज इस बड़े रन चेज को देखते हुए मुंबई को तेज शुरुआत देते हैं। लेकिन इसके बाद मुंबई को एक के बाद एक झटके लगने शुरू हो जाते हैं।

रोहित शर्मा (8), ईशान किशन (20) और सूर्य कुमार यादव (26) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अभी जीत से बहुत दूर थी। अब उसे एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या अपनी टीम को संभालते हैं और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते हैं। कुछ गेंदे खेलने के बाद दोनों बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर देते हैं। जिसके चलते मुंबई का स्कोर 100 रनों के पार चला जाता है।

बढ़ते जरूरी रन रेट को देखते हुए दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद हार्दिक पंड्या रसिख का शिकार हो जाते हैं। हार्दिक (46) रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं। अब 2 गेंद बाद ही रसिख नए बल्लेबाज नेहाल वढेरा को भी (4) रन पर चलता कर देते हैं। अब तिलक वर्मा का साथ देने टीम डेविड मैदान में आते हैं।

विफल रही तिलक की कोशिश

टिम डेविड और तिलक वर्मा तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के स्कोर को 200 रनों के पार पहुँचा देते हैं। यहाँ से मुंबई को जीतने के लिए लगभग हर गेंद पर बड़े शॉट की जरुरत होती है। ऐसे में टिम डेविड बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में (37) रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं।

टिम डेविड के बाद नए बल्लेबाज मोहम्मद नबी (7) रन बनाकर रसिख सलाम का शिकार बनते हैं। अब मुंबई की आखिरी उम्मीद तिलक वर्मा (63) रन बनाकर रन आउट हो जाते हैं। इसी के साथ मुंबई की जीतने की आस भी खत्म हो जाती है। अंत में पीयूष चावला (10) और ल्यूक वुड (9) रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाती है और 10 रन से इस जबरदस्त मुकाबले को हार जाती है। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा सबसे ज्यादा (63) रनों की पारी खेलते हैं। दिल्ली की तरफ से रसिख और मुकेश कुमार सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट इतिहास में का डाला सबसे बड़ा रन चेज के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *