मुंबई इंडियंस का इतिहास || History of Mumbai Indians

0
मुंबई इंडियंस का इतिहास

मुंबई इंडियंस का इतिहास

मुंबई इंडियंस का इतिहासमुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की एक ऐसी टीम जिसने आईपीएल में ना जाने कितनी ही सफलताओं की कहानियाँ लिखी है। एक ऐसी टीम जिसकी शुरुआत तो बेहद खराब हुई थी। लेकिन अब वो आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम बन चुकी है। एक ऐसी टीम जिसने आईपीएल के इतिहास में अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। जी हाँ दोस्तो आज हम बात करने वाले हैं आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के बारे में। जिसने भारतीय टीम को रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे शानदार खिलाड़ी दिए हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में भारत के शहर मुंबई को प्रतिनिद्वित्व करती है। ये आईपीएल लीग की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। जिनकी झोली में 5 आईपीएल की ट्रॉफियाँ हैं। मुंबई इंडियंस की स्थापना 2008 में हुई थी। जब आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का पहला संस्करण आयोजित किया गया था। टीम की मालिक नीता अंबानी ने अपने विचारों को अमल में लाते हुए एक शानदार टीम बनाने के लिए मुख्य खिलाड़ी और कोच को नियुक्त किया था।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का अब तक का सफर

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के शुरूआती दिनों से लेकर अब तक एक रोमंचक सफर तय कर चुकी है। इस सफर में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम का प्रदर्शन और खिलाड़ियों की कहानी शामिल हैं।

2008 आईपीएल सीजन

2008 आईपीएल सीजन

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के शुरुआती दिनों में थोड़ा कमजोर रहा था। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हरभजन सिंह के हाथों में दी गई थी। इस सीजन टीम ने कुल 14 मैच खेले थे। जिनमें से उसे 7 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। 2008 के इस आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, सनथ जयसूर्या जैसे बड़े नाम शामिल थे। जिनकी बदौलत टीम ने इस पहले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।

2009 आईपीएल सीजन

2009 आईपीएल सीजन
CENTURION, SOUTH AFRICA – 6 May 2009. Team Mumbai Indians celebrate during the IPL Season 2 match between the Deccan Chargers and the Mumbai Indians held at Supersport Park in Centurion, South Africa..

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन साल 2009 का आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। इस सीजन में मुंबई इंडियंस को अपने खेले गए 14 मैचों में से 9 मैचों में हार और मात्र 5 मैचों में जीत नसीब हुई थी। जिसकी वजह से इस सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर रही थी।

2010 आईपीएल सीजन

2010 आईपीएल सीजन

2010 का ये आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा साबित हुआ था। इस सीजन मुंबई की टीम में हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर और लसिथ मलिंगा जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल थे। अपनी पूरी टीम की बदौलत मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2011 आईपीएल सीजन

2011 आईपीएल सीजन

2011 के आईपीएल सीज़न में मुंबई इंडियंस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस सीजन मुंबई की पलटन ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। मुंबई ने अपने खेले 14 मुकाबलों में 9 मैचों में जीत हासिल कर 18 अंक हासिल किए थे। जिसकी वजह से इस सीजन में मुंबई की टीम इस सीजन में  तीसरे  पायदान पर रही थी।

2012 आईपीएल सीजन

2012 आईपीएल सीजन

2012 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम की कप्तानी हरभजन सिंह ने की थी और उन्होंने अपने अनुभव का उपयोग किया। इस सीजन मुंबई की टीम ने कुल 16 मैच खेले जिसमें से उन्होंने 10 मैच जीते और 6 हारे थे। लेकिन इस साल अपने प्रदर्शन के बाद भी मुंबई की टीम इस सीजन फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाती है।

2013 आईपीएल सीजन

2013 आईपीएल सीजन

इस साल मुंबई इंडियस को रोहित शर्मा के रूप में एक नया और युवा कप्तान मिलता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम बिल्कुल एक नई टीम की तरह नजर आ रही थी। बल्लेबाजी में जहाँ रोहित शर्मा, डी-कॉक और सचिन जैसे धुरंधर इस टीम का हिस्सा थे। तो वहीं दूसरी तरफ लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और मिचेल जॉनसन जैसे शानदार गेंदबाज इस टीम की शान बड़ा रहे थे। 2013 में मुंबई की पूरी टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकार आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया था।

2014 आईपीएल सीजन

2014 आईपीएल सीजन

आईपीएल में साल 2014 का सफर मुंबई इंडियन की टीम के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन में थोड़ी खराब होती है। लेकिन बाद में उनकी गाड़ी पटरी पर आ जाती है। शुरू में कुछ मैच हारने के बाद मुंबई की ये नई टीम वापस एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करने लगती है। इस सीजन के कप्तान रोहित शर्मा, पोलार्ड और मलिंगा अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को प्लेऑफ तक तो पहुँचा देते हैं। लेकिन फिर मुंबई को एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ता है।

2015 आईपीएल सीजन

2015 आईपीएल सीजन

आईपीएल के आठवे सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दिखाया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में जैसे मुंबई इंडियंस की टीम की तकदीर ही बदल दी हो। 2015 के इस आईपीएल सीजन में मुंबई ने 16 मुकाबलों में से 8 मैचों में जीत और 6 मैचों में हार का सामना किया था। लेकिन एक बार फिर मुंबई की ये टीम आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाती है। फाइनल में मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 41 रनो से हराकर दूसरी बार आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमा लेती है।

2016 आईपीएल सीजन

2016 आईपीएल सीजन

2016 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अच्छा नहीं रहा था। इस साल मुंबई पलटन को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। टीम ने इस सीजन 14 मैच खेलें थे। जिसमें उसे 7 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस साल अपने इस निराशाजनक  प्रदर्शन के चलते मुंबई की टीम ने अंक तालिका में पाँचवा पायदान हाँसिल किया था।

2017 आईपीएल सीजन

2017 आईपीएल सीजन

2016 के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए मुंबई की टीम ने साल 2017 में धमाकेदार अंदाज में वापसी की। इस साल मुंबई की टीम बेहद शानदार नजर आ रही थी। इस साल मुंबई ने 14 मुकाबले खेले थे। जिसमें उसने 10 मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी और 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर रोहित शर्मा की टीम ने ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई बल्कि फाइनल में पुणे सुपरजायंट्स को 1 रन से हराकर तीसरी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया था। इसी के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में 3 खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।

2018 आईपीएल सीजन

एक बार फिर 2018 का आईपीएल सीजन मुंबई इंडियस के लिए चुनौती भरा साबित हुआ। पिछले साल विजेता बनने के बाद इस साल मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब दिखाई दे रहा था। इस सीजन मुंबई की टीम शुरूआती मैचों में जीत के लिए तरसती हुई नजर आ रही थी। लेकिन टीम जैसे-तैसे प्लेऑफ तक का सफर तय करने में कामयाब हो गई थी। इस साल टीम 14 मैचों में 7 मैच जीते और 7 हारे थे। जिसकी वजह से टीम इस साल चौथे स्थान पर रही थी।

2019 आईपीएल सीजन

2019 आईपीएल सीजन

साल 2019 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा था। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करी थी। रोहित शर्मा ने एक बार फिर पूरी टीम को एकजुट कर जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया। जिसकी बदौलत एक बार फिर मुंबई फाइनल में पहुँचने में कामयाब हो गई थी। फाइनल में उसका मुकाबला एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स से होता है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होती है। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस की टीम को एक साँसे रोक देने वाली जीत नसीब होती है।

2020 आईपीएल सीजन

2020 आईपीएल सीजन

एक बार फिर रोहित की सेना ने आईपीएल में कमाल करके दिखाया। साल 2020 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। जहाँ उसने अपनी पुरानी दुश्मन चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में 5 खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन जाती है।

2021 आईपीएल सीजन

2021 आईपीएल सीजन

साल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार अपना तीसरा खिताब जीतने के मकसद से मैदान में उतरी थी। लेकिन ये साल मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहता है। इस साल मुंबई की टीम सिर्फ प्लेऑफ तक का ही सफर तय करने में कामयाब हो पाती है। जिसकी वजह से उसका लगातार तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना-सपना ही रह जाता है।

2022 आईपीएल सीजन

2022 आईपीएल सीजन

साल 2022 का ये साल मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था। आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहती है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा छठी बार होता है। जब मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुँचने में नाकाम रहती है। अपने खराब प्रदर्शन के चलते इस साल मुंबई इंडियंस की पूरी टीम को शर्मिंदा होना पड़ता है।

2023 आईपीएल सीजन

2023 आईपीएल सीजन

आईपीएल साल 2023 का सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहता है। लेकिन वो फिर भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाती है। लेकिन प्लेऑफ में उसे लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों आखिरी में हार का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती है।

अब साल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हो चुकी है। इस साल मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे हैरान करने वाली बात ये रहती है कि वो मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा देते हैं और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बना देते हैं। तो अब देखना ये है कि क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपना छठा खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। आईपीएल 2024: घोषना हुई आईपीएल के पहले चरण के पहले शेड्यूल की, पहले ही मुकाबले में भिड़ेंगी ये 2 जबरदस्त टीमें के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *