महेंद्र सिंह धोनी की हैरान करने वाली पोस्ट, आईपीएल से पहले ये क्या कह डाला

0
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी – दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हो कि आईपीएल 2024 के शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। आईपीएल को लेकर अभी से सभी क्रिकेटप्रेमी बहुत ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। खासकर अपने भारत देश में आईपीएल को किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता है। ऐसे में हम सबके चहीते चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के शुरू होने से पहले एक सस्पेंस भरी पोस्ट शेयर की है। जिसकी वजह से ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि आईपीएल देखने वाले सभी दर्शकों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

तो आखिर हम सबके पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा क्या पोस्ट किया है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस और आईपीएल के सभी दर्शकों की धड़कने तेज हो गई है। जानेंगे आज के ब्लॉग में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

जैसा कि आप सब लोग जानते हो कि आईपीएल का सत्रहवाँ सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। जिसे लेकर हर क्रिकेट प्रेमी बहुत ज्यादा उत्साहित दिख रहा है। आईपीएल 2024 का पहला शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसका पहला मुकाबला 5 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और अपना पहला आईपीएल खिताब तलाश रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

एक तरफ जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। तो वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बाग डोर फाफ डू-प्लेसिस के हाथों में होगी। दोनों खिलाड़ियों के पास शानदार कप्तानी का तजुर्बा है। ऐसे में चन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके प्रशंसक एक बार फिर पीली जर्सी में देखने के लिए बेताब हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत कम नजर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी की एक पोस्ट ने उनके सभी प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि वो अपने नए रोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों के बीच में काफी खुशी का माहौल बन गया है।

क्या है आईपीएल में धोनी का मास्टर प्लान

क्या है आईपीएल में धोनी का मास्टर प्लान

चेन्नई सुपर किंग्स के थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी ने 4 मार्च 2024 को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नए सीजन और नए रोल” का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। धोनी की ये सस्पेंस भरी पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है। जिसपर जमकर रिएक्शन आने लग जाते हैं। धोनी की इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों का ये मानना ​​है कि धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

तो कुछ लोगों का मानना ये ​​है कि धोनी बतौर खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरेंगे बल्कि मास्टर प्लानर के रूप में टीम को नए रूप में सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे चोट के कारण आईपीएल के पहले चरण से बाहर हो गए हैं। जिसकी वजह से ही कुछ लोगों का मानना ​​है कि धोनी इस बार आईपीएल में ऊपर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

आपको बता दें कि भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी अभी सिर्फ आईपीएल ही खेल रहे हैं। बात करें आईपीएल की सभी टीमों के कप्तानों की तो चेन्नई सुपर किंग्स ही एकलौती ऐसी टीम है। जिसने अब तक अपना कप्तान नहीं बदला है। वरना आईपीएल की हर एक टीम ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार अपनी टीम के कप्तानों को बदला है। लेकिन फिर भी वो महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से बहुत पीछे हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान

धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपना नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नाम आता है। जिन्होनें बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। लेकिन इस साल रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान दे दी गई है। जिसके बाद धोनी के पास बतौर कप्तान रोहित शर्मा से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का पूरा मौका है।

धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने साल 2008 में 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उस समय में धोनी आईपीएल के पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे। धोनी के चेन्नई के लिए साल 2016 और साल 2017 को छोड़कर सभी सीजन में भाग लिया है। क्योंकि इन दो सालों में चेन्नई की टीम के ऊपर प्रतिबंध लग गया था।

जिसकी वजह से दो साल आईपीएल बिना चेन्नई सुपर किंग्स के खेला गया था। धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 250 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतकीय पारियाँ भी खेली हैं।

तो अब देखना ये है कि क्या धोनी इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। मुंबई इंडियंस का इतिहास || History of Mumbai Indians के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *