Top 10 Biggest Six in Cricket History: क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

0
Top 10 Biggest Six in Cricket History

Top 10 Biggest Six in Cricket History

Top 10 Biggest Six in Cricket History – दोस्तों आए दिन हमें क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के लगते हुए दिखते रहते हैं। कोई न कोई बल्लेबाज मैदान पर आकर ऐसा शॉट्स लगा जाता है जिसे देख कर दिल गार्डन-गार्डन हो जाता है। इसका काफी हद तक श्रेय टी20 क्रिकेट और आईपीएल को जाता है। क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट आने के बाद खिलाड़ियों का बल्लेबाजी करने का तरीका बहुत हद तक बदल चुका है। पहले जहाँ बल्लेबाज मैदान में आकर थोड़ा संभल कर खेलना शुरू करते थे तो वहीं अब बल्लेबाज शुरू से ही चौके-छक्के लगाकर गेंदबाजों पर हावी होना चाहते हैं।

टी20 के आने के बाद खिलाड़िओं के खेलने का तरीका बहुत ज्यादा बदल चुका है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रह रहे हैं जो टी20 फॉर्मेट के आने से पहले भी तेज-तर्रार बल्लेबाजी करते थे और लंबे-लंबे शॉट्स लगाते थे। वैसे तो अब हमें आए दिन क्रिकेट में लम्बे लम्बे और शानदार शॉट्स देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन कुछ शॉट्स इतने लम्बे और लाजवाब होते हैं कि उन्हें देख कर मुँह से बस यही निकलता है कि “वाह क्या शॉट है”। क्रिकेट इतिहास में वेसे तो बहुत ही लंबे-लंबे सिक्स लगे हैं लेकिन कुछ सिक्स उनमें से ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज के बारे में। तो मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

1. शाहिद अफरीदी (153 मीटर)

Top 10 Biggest Six in Cricket History

बात करी जाए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज के बारे में तो ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है। साल 2013 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मैच में शाहिद अफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रयान मेक्लारेन की गेंद पर 153 मीटर लंबा छक्का जड़ कर गेंद को जोहानिसबर्ग के मैदान से बाहर फेंक दिया था। शाहिद अफरीदी के द्वारा साल 2013 में लगाया गया ये छक्का इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।

2. ब्रेट ली (130 मीटर)

Top 10 Biggest Six in Cricket History

इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे लंबा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज के नाम नहीं बल्कि एक गेंदबाज के नाम है। जी हाँ दोस्तो क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम है। ब्रेट ली ने ये कारनामा साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वनडे मैच के दौरान किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाज डेरेन पावेल की गेंद 130 मीटर लंबा छक्का जड़ा था जो कि अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे लंबा छक्का है।

3. मार्टिन गुप्टिल (127 मीटर)

Top 10 Biggest Six in Cricket History

न्यूजीलैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। मार्टिन गुप्टिल ने साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सोत्सोबे की गेंद पर 127 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

4. लियाम लिविंगस्टोन (122 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

वर्तमान के समय में लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक है। इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज के नाम टी20 इतिहास का दूसरा और क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2021 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंगल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हेरिस रउफ के गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

5. कोरी एंडरसन (122 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कोरी एंडरसन अपने छक्के लगाने की काबिलियत की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का पाँचवा सबसे लंबा छक्का लगाया था। कोरी एंडरसन ने भारत के खिलाफ साल 2014 में खेले गए वनडे मैच में मोहम्मद शमी की गेंद पर 122 मीटर का लंबा छक्का लगाया था। उनके द्वारा लगाया गया ये छक्का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का पाँचवा सबसे लंबा छक्का है।

6. मार्क वॉ (120 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ अपनी बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। इनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का छठा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे थे टेस्ट मैच में मार्क वॉ ने न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी की गेंद पर 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

7. युवराज सिंह (119 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

सिक्सर किंग के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर युवराज सिंह भला सबसे लम्बे छक्के लगाने की लिस्ट में कैसे पीछे रह सकते हैं। युवराज सिंह का सबसे लंबा छक्का लगाने की लिस्ट में सातवाँ स्थान है। युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था। साल 2007 में पहले टी20 वर्ल्डकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एक मुकाबले में युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था।

8. शाहिद अफरीदी (118 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

पाकिस्तान के इस दिग्गज ऑलराउंडर का नाम एक बार फिर से सबसे लंबे छक्के लगाने की इस लिस्ट में शामिल हो गया है। शाहिद अफरीदी छक्के लगाने में माहिर थे। इसलिए इनके नाम वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सबसे लंबा छक्का लगाने की इस लिस्ट में अफरीदी 118 मीटर के छक्के के साथ आठवें नंबर पर हैं। उन्होंने ये छक्का साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए लगाया था।

9. महेंद्र सिंह धोनी (118 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

लंबे लंबे छक्के लगाने की बात हो और हमारे  पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम ना हो क्या ऐसा हो सकता है। धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का नौवाँ सबसे लंबा छक्का है जोकी 118 मीटर का है। क्रिकेट के मैदान पर धोनी एक बहुत ही शांत खिलाड़ी हैं। वो मैच के आखिरी ओवर में छक्के लगाने में माहिर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले वनडे मैच में 118 मीटर का दमदार छक्का लगाया था।

10. क्रिस गेल (116 मीटर)

क्रिकेट इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
GRENADA, GRENADA – FEBRUARY 27: Chris Gayle of the West Indies hits out for six runs during the 4th One Day International match between the West Indies and England at Grenada National Stadium on February 27, 2019 in Grenada, Grenada. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

जहाँ छक्के लगाने की बात हो और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बात न हो ये कैसे हो सकता है। गेल के नाम इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सबसे लंबा छक्का लगाने की इस लिस्ट में गेल दसवें नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के दौरान खेले , एक मैच में भारतीय गेंदबाज युसूफ पठान की गेंद पर 116 मीटर का छक्का जड़ा था।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। India vs Westindies 3rd T20 Highlight के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *