Sri Lanka vs South Africa T20 World Cup 2024: नॉर्टजे की जबरदस्त गेंदबाजी से जीता दक्षिण अफ्रीका, टी20वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

0
Sri Lanka vs South Africa T20 World Cup 2024

Sri Lanka vs South Africa T20 World Cup 2024

Sri Lanka vs South Africa – टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका की टीम को बड़ी ही आसानी के साथ हरा दिया है। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज बल्लेबाजी करने में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। जिसकी वजह से इस टी20 विश्व कप में एक और कम स्कोर वाला मैच देखने को मिलता है।

इस मैच में श्रीलंका की तरफ से बेहद खराब बल्लेबाजी और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बेहद शानदार गेंदबाजी देखने को मिलती है। जिसकी वजह दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका की टीम की टीम को 6 विकेट से हरा देती है।

Sri lanka vs South africa Highlights

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई बुरी तरह बिखर जाती है और 19.1 ओवर में ऑलआउट होकर मात्र 77 रन ही बना पाती है।

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहती है। लेकिन फिर उसके बाकी के बल्लेबाज परिस्थिति को समझ कर संभल कर बल्लेबाजी करनी शुरू कर देते हैं। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लेती है।

आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में। जहाँ श्रीलंका की टीम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेती है। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

नोर्टजे के आगे बेबस श्रीलंका के बल्लेबाज

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ये चौथा मुकाबला नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाता है। जहाँ श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पारी की शुरुआत करने मैदान में आते हैं।

दोनों बल्लेबाज बहुत ही संभल कर शुरूआत करते हैं। लेकिन तीसरे ओवर में निसांका (8) रन बनाकर बार्टमैन का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। अब दोनों मेंडिस बहुत ही संभल कर श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद श्रीलका के लगातार विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं।

एक के बाद एक श्रीलंका के गिरे लगातार विकेट

कामिंदु मेंडिस (11), हसरंगा (0), समरविक्रमा (0), कुसल मेंडिस (19) और असलंका (6) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। मात्र 45 रनों के अंदर ही श्रीलंका की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट जाती है। अब शनाका और मैथ्यूज श्रीलंका की पारी को संभालते हैं और आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। दोनों बल्लेबाज श्रीलंका के स्कोर को 50 रनों के पार पहुँचा देते हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 23 रनों की साझेदारी होती है।

लेकिन एक बार फिर श्रीलंका के लगातार विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। शनाका (9), मैथ्यूज (16), पथिराना (0) और तुषारा (0) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। इस तरह श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाती है और 19.1 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती है। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस सबसे ज्यादा (19) रन बनाते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नोर्टजे सबसे ज्यादा (4) विकेट चटकाते हैं।

संभल कर बल्लेबाजी करके जीता दक्षिण अफ्रीका

अब दक्षिण अफ्रीका की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ शुरुआत करने के लिए 78 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करना था। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी-कॉक और रीजा हेंड्रिक्स इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आते हैं। लेकिन दूसरे ही ओवर में श्रीलंका की टीम हेंड्रिक्स को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की टीम को झटका दे देती है।

हेंड्रिक्स के बाद मार्करम बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। मार्करम भी ज्यादा देर मैदान में टिक नहीं पाते हैं और (12) रन बनाकर शनाका का शिकार हो जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अब स्टब्स बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। डी-कॉक और स्टब्स अब बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 50 रनों के पार ले जाते हैं।

लेकिन तभी डी-कॉक (20) रन बनाकर हसरंगा का शिकार हो जाते हैं। डी-कॉक के बाद दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। लेकिन इस मैच में क्लासेन भी बहुत संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। इसी बीच स्टब्स भी (13) रन बनाकर हसरंगा की गेंद का शिकार बन जाते हैं।

अब बल्लेबाजी के लिए मैदान में डेविड मिलर आते हैं। डेविड मिलर और क्लासेन धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाते हैं और दक्षिण अफ्रीका की टीम को जल्द ही जीत दिला देते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर इस मुकाबले को अपना नाम कर लेती है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डी-कॉक सबसे ज्यादा (20) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से हसरंगा सबसे ज्यादा (2) विकेट चटकाते हैं।

मैच में बने शर्मनाक रिकॉर्ड

श्रीलंका की टीम ने इस मुकाबले में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों पर ऑलआउट हो जाती है। जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे कम स्कोर है।

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलाकर कुल 127 डॉट बॉल खेली हैं। जोकी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के किसी भी मैच की अब तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल हैं। इससे पिछला रिकॉर्ड ओमान और नामीबिया के नाम था। जिन्होनें इसी विश्व कप में कुल 123 गेंद खेली थी।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। Oman vs Namibia T20 World Cup 2024: सुपर ओवर में नामीबिया की जीत, रोमांचक मुकाबले में ओमान को हराया के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *