Sri Lanka vs India: भारत ने गवांया जीता हुआ मैच, भारत को ऑल आउट कर श्रीलंका ने पलटा पासा

0
Sri Lanka vs India

Sri Lanka vs India

Sri Lanka vs India – 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला टाई हो गया है। ये मैच पूरी तरह से मनोरंजन से भरा हुआ रहता है। शुरुआत से मैच में भारत ने अपनी पकड़ जमाई हुई थी। लेकिन अंत में बाजी पूरी तरह पलट जाती है। जहाँ एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारत इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगा। तो वहीं बीच में ऐसा लगने लगा था कि ये मुकाबला अब श्रीलंका के हाथों में आ गया है।

भारतीय टीम को 15 गेंदों में 1 रन चाहिए था और उसके 2 विकेट बचे हुए थे। ऐसे में श्रीलंकाई गेंदबाज असलंका शानदार गेंदबाजी कर लगातार भारत के 2 विकेट गिरा देते हैं। जिसकी वजह से ये मुकाबला टाई हो जाता है। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार होता है जब दोनों टीमो के बीच कोई मैच टाई हुआ हो।

IND vs SL ODI Scorecard 2024

श्रीलंका बनाम भारत के बीच के इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए निसंका के (56) और वेल्लालगे के (67) रनों की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का स्कोर बना लेती है।

अब भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (58), अक्षर पटेल (33), केएल राहुल (31) और अंत में शिवम दुबे (25) रनों की पारी खेलते हैं। लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहते हैं। आखिरी ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज लगातार 2 विकेट लेकर भारतीय टीम को ऑल आउट कर देते हैं। जिसकी वजह से मैच टाई हो जाता है। भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं कि श्रीलंका बनाम भारत के बीच खेले गए सांसे रोक देने वाले मुकाबले के बारे में। जहाँ श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम के हाथों में से जीता हुआ मैच फिसल जाता है। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

श्रीलंका की खराब शुरुआत

श्रीलंका बनाम भारत के बीच ये मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाता है। जहाँ श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है। श्रीलंका की तरफ से निसंका और अविष्का फर्नांडो पारी की शुरुआत करने मैदान में आते हैं। लेकिन अपने दूसरे ही ओवर में सिराज फर्नांडो को (1) रन पर चलता कर देते हैं। फर्नांडो के बाद कुशल मेंडिस बल्लेबाजी करने आते हैं।

निसंका और कुशल दोनों संभल कर शॉट लगाते हुए अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते हैं। 39 रनों की साझेदारी के बाद कुसल मेंडिस (14) रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। अब कुछ देर बाद नए बल्लेबज समरविक्रमा भी (8) रन बनाकर चलते बनते हैं। इसके बाद निसंका नए बल्लेबाज असलंका के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। दोनों बल्लेबाज संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाते हैं।

श्रीलंका की पारी अब 100 रनों की तरफ बढ़ने लगती है। लेकिन तभी असलंका (14) रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बन जाते हैं।  टीम को 100 रनों के आंकड़े के पार पहुँचाने के बाद निसंका भी (56) रनों की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। अब यहाँ से लियानगे और डुनिथ श्रीलंका के स्कोर को आगे बढ़ाते हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 41 रनों की साझेदारी होती है।

वेल्लालगे ने खेली शानदार पारी

इसके बाद लियानगे (20) रन बनाकर अक्षर का शिकार बन जाते हैं। वेल्लालगे का साथ देने अब हसरंगा मैदान में आते हैं। दोनों श्रीलंका के स्कोर को 150 रनों के पार ले जाते हैं। कुछ देर बाद हसरंगा (24) रनों की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। अब वेल्लालगे और धनंजय श्रीलंका के स्कोर को 200 रनों के पार ले जाते हैं। अंतिम ओवर में धनंजय (17) रनों की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं।

इस तरह श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लेती है। वेल्लालगे (67*) और शिराज (1*) रन बनाकर नाबाद रहते हैं। श्रीलंका की तरफ से वेल्लालगे सबसे ज्यादा (67) रनों की पारी खेलते हैं। भारत की तरफ से अक्षर और अर्शदीप सबसे ज्यादा (2-2) विकेट चटकाते हैं।

रोहित ने दी भारत को शानदार शुरुआत

अब भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ इस पहले वनडे मैच को जीतने के लिए 50 ओवर में 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में आते हैं। एक तरफ रोहित शर्मा अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ गिल बहुत ही संभल कर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे।

जल्द ही भारत का स्कोर 50 रनों के पार चला जाता है। इसके बाद गिल (16) रन बनाकर वेल्लालगे का शिकार बन जाते हैं। गिल के बाद रोहित भी (58) रनों की पारी खेलकर वेल्लालगे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर भी (5) रन बनाकर चलते बनते हैं। लगातार विकेट गिरने की वजह से भारतीय टीम थोड़ा दबाव में आ जाती है। लेकिन फिर विराट और श्रेयस अय्यर भारतीय पारी को संभाल कर 100 रनों के पार पहुँचा देते हैं।

विकेट गिरने से लड़खड़ाई भारतीय टीम

दोनों के बीच 43 रनों की साझेदारी होती है। इसके बाद पहले तो कोहली (24) और फिर श्रेयस (23) रनों की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। अब केएल राहुल और अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। दोनों बल्लेबाज भारत को 150 रनों के पार ले जाते हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में बल्लेबजी कर रहे थे। लेकिन फिर राहुल (31) और अक्षर (33) रन बनाकर आउट हो जाते हैं।

अब शिवम दुबे और कुलदीप यादव भारत को 200 के पार पहुँचा देते हैं। इसके बाद कुलदीप (2) रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर बोल्ड हो जाते हैं। इसके बाद अंतिम 15 गेंदों में भारतीय टीम को जीतने के लिए 1 रन चाहिए था और उसके 2 विकेट बचे थे। मुकाबला पूरी तरह से भारत के हाथों में था।

श्रीलंका ने पलटा पासा

लेकिन फिर असलंका लगातार 2 गेंदो में 2 विकेट लेकर भारतीय टीम को ऑलआउट कर देते हैं। जिसकी वजह से श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया ये पहला वनडे मैच टाई हो जाता है। भारतीय टीम 47.5 ओवर में ऑलआउट होकर 230 रन ही बना पाती है। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा (58) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से हसरंगा और वेल्लालगे को सबसे ज्यादा (3-3) विकेट मिलते हैं।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। भारत बनाम श्रीलंका: रिंकू और सूर्या ने बदला मैच का रुख, भारत को दिलाई एक ऐतिहासिक जीत के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *