SL बनाम IND: जेफ्री वेंडरसे के छक्के से भारत पस्त, दूसरे वनडे में मिली 32 रनों से शिकस्त

0
SL बनाम IND

SL बनाम IND

SL बनाम IND – श्रीलंका बनाम भारत के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को शर्मिंदा होना पड़ा है। पहले वनडे की तरह ही भारत की तरफ से बेकार बल्लेबाजी देखने को मिलती है। जिसकी वजह से भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ता है।

Sri lanka vs India Scorecard 2024

श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही है 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी हुए अविष्का फर्नांडो के (40), कामिंदु मेंडिस के (40) और  वेल्लालगे (39) रनों की पारी खेलते हैं। जिसकी मदद से श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लेती है।

अब भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 50 ओवर में 241 रनों का पीछा करना था। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (64), अक्षर पटेल (44) और गिल (35) रनों की पारी खेलते हैं। लेकिन इनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाती और 42.2 ओवर में 208 रन बनाकर सिमट जाती है। जिसकी वजह से उसे इस मुकाबले में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ता है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के बारे में। जहाँ श्रीलंका की टीम भारतीय टीम को हराकर एक शानदार जीत दर्ज कर लेती है। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

सिराज ने दिया श्रीलंका को पहले ही ओवर में झटका

भारत बनाम श्रीलंका के बीच ये मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाता है। जहाँ श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है। श्रीलंका की तरफ से निसांका और अविष्का फर्नांडो पारी की शुरुआत करने मैदान में आते हैं। लेकिन पारी की पहली ही गेंद पर सिराज निसांका को बिना खाता खोले ही चलता कर देता है। निसांका के बाद कुशल मेंडिस बल्लेबाजी करने आते हैं।

 यहाँ से ये दोनों बल्लेबाज श्रीलंका की पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाने लगते हैं। जल्द ही श्रीलंका का स्कोर 50 रनों के पार पहुँच जाता है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में बल्लेबजी कर रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद अविष्का फर्नांडो (40) और कुसल मेंडिस (30) रन बनकर आउट हो जाते हैं।

अब श्रीलंका की तरफ से समरविक्रमा और असलंका दोनों नए बल्लेबाज बल्लेबाजी करने मैदान में आते हैं। दोनों श्रीलंका के स्कोर को 100 रनों के पार ले जाते हैं। इसके बाद समरविक्रमा (14) रन बनाकर चलते बनते हैं। अब असलंका और लियानागे श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाना शुरू करते हैं। कुछ देर संभल कर खेलने के बाद ये दोनों बल्लेबाज भी आउट हो जाते हैं। लियानागे (12) और असलंका (25) रन बनाकर आउट हो जाते हैं।

वेल्लालगे और कामिंदु मेंडिस ने खेली शानदार पारी

अब श्रीलंका की तरफ से  वेल्लालगे और कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज संभल कर बल्लेबजी करते हुए श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाने लग जाते हैं। दोनों की सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी के चलते श्रीलंका का स्कोर 200 रनों के पार पहुँच जाता है। इसके बाद  वेल्लालगे (39) रनों की एक अच्छी पारी खेलकर कुलदीप यादव का शिकार बन जाते हैं।  वेल्लालगे के बाद धनंजय बल्लेबाजी करने आते हैं।

दोनों बल्लेबाज शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के स्कोर को एक अच्छे स्कोर तक पहुँचा देते हैं। अब आखिरी ओवर में कामिंदु मेंडिस (40) और धनंजय (15) रनों की पारी खेलकर रन आउट हो जाते हैं। इस तरह श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लेती है। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस दोनों सबसे ज्यादा 40-40 रनों की पारी खेलते हैं। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर सबसे ज्यादा (3) विकेट चटकाते हैं।

रोहित ने फिर दी भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत

अब भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 50 ओवर में 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आते हैं। पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी रोहित तबाड़तोड़ अंदाज में और गिल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे।

रोहित की जबरदस्त बल्लेबाजी के चलते जल्द ही भारत का स्कोर 50 रनों के पार चला जाता है। कुछ देर बाद रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। भारत का स्कोर अब 100 रनों की तरफ तेजी से बढ़ने लगता है। लेकिन 97 रनों पर भारत का पहला विकेट गिर जाता है। रोहित शर्मा (64) रनों की तबाड़तोड़ पारी खेलकर आउट हो जाते हैं।

जेफ्री वेंडरसे ने तोड़ी भारत की कमर

रोहित के बाद गिल और कोहली भारत के स्कोर को 100 रनों के पार ले जाते हैं। इसके बाद पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी भारत के लगातार विकेट गिरने शुरू हो जाते हैं। श्रीलंका के स्पिनर जेफ्री वेंडरसे एक के बाद एक भारत को 5 झटके दे देते हैं। जेफ्री वेंडरसे गिल (35), दुबे (0), विराट कोहली (14), श्रेयस अय्यर (7) और केएल राहुल (0) को अपना शिकार बनाते हैं।

जेफ्री वेंडरसे की इस शानदार गेंदबाजी के चलते मुकाबला श्रीलंका के पक्ष में आ जाता है। 147 रन के अंदर भारत अपने 6 विकेट गवां देता है। अब अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर भारत की पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाते हैं। दोनों बल्लेबाज संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को लक्ष्य के करीब लेकर जाने लगते हैं।

लेकिन शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल (44) रनों की शानदार पारी खेलकर असलंका की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठते हैं। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर (15), मोहम्मद सिराज (4) और अर्शदीप सिंह (3) रन बनाकर आउट हो जाते हैं। इस तरह भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाती है और 42.2 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो जाती है।

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा (64) रनों की पारी खेलते हैं। श्रीलंका की तरफ से जेफ्री वेंडरसे सबसे ज्यादा (6) विकेट चटकाकर इस मैच को श्रीलंका की तरफ मोड़ देते हैं। इस मुकाबले को जीतने के बाद श्रीलका ने इस सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला टाई होने के बाद श्रीलंका ने ये दूसरा मुकाबला जीत लिया है।

जिसकी वजह से अब भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है। जिसके बाद सीरीज का फैसला अब तीसरे यानी आखिरी मुकाबला में होगा। जोकी 7 अगस्त को खेला जाएगा। तो देखना ये है कि भारत आखिरी वनडे जीतकर सीरीज को 1-1 पर खत्म करता है या श्रीलंका आखिरी मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपना नाम कर लेती है।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। Sri Lanka vs India: भारत ने गवांया जीता हुआ मैच, भारत को ऑल आउट कर श्रीलंका ने पलटा पासा के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *