IND vs SA 2nd T20 Highlights: रिंकू और सूर्या की पारी गई बेकार, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

0
IND vs SA 2nd T20 Highlights

IND vs SA 2nd T20 Highlights

IND vs SA 2nd T20 Highlights – ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी। लेकिन ये सीरीज भारत ने अपने घरेलु मैदान में खेली थी। जिसका फायदा भारत को मिला था। लेकिन अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। जहाँ उसे 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

IND vs SA 2nd T20 Scorecard

बात करें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज की तो बारिश की वजह से पहले टी20 मैच को रद्द कर दिया गया था। लेकिन दूसरे टी20 मुकाबले में भी बारिश खलल डाल रही थी। जिसकी वजह से मैच देर से शुरू हुआ था। मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह के नाबाद (68*) और कप्तान सूर्य कुमार यादव के (56) रनों की पारी की बदौलत 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लेती है। लेकिन तभी तेजी से दोबारा बारिश शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से खेल को रोक दिया जाता है।

बारिश रुकने के बाद डकवर्थ-लुईस नियम के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका की टीम को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य दिया जाता है। जिसे दक्षिण अफ्रीका की टीम हेंड्रिक्स के ताबड़तोड़ (49) रनों की बदौलत 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही हाँसिल कर लेती है। इस तरह भारत को दूसरे टी20 मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ता है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं भारत के दक्षिण अफ्रीका के दौर पर खेले गए दूसरे टी20 मैच के बारे में। मेरा नाम है जीतू और बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं।

भारत की बेहद खराब शुरुआत

भारत की बेहद खराब शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया था। जहाँ दक्षिण अफ्रीका की टीम मौसम का हाल देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है। भारत की तरफ से युवा यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने मैदान में आते हैं।

लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब होती है। पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर यशस्वी जयसवाल बिना खाता खोले ही मार्को यानसेन की गेंद का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद अगले ओवर की आखिरी गेंद पर गिल भी बिना खाता खोले ही विलियम्स की गेंद एलबीडब्ल्यू आउट हो जाते हैं।

शुरुआत में ही भारत की पारी बुरी तरह लड़खड़ाने लगी थी। लेकिन फिर तिलक वर्मा और भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव पारी को संभालते हैं। दोनों बल्लेबाज मिलकर भारत के स्कोर को 50 रनों के पार पहुँचा देते हैं। उसके बाद तिलक वर्मा (29) रन बनाकर गेराल्ड कोएत्जी का शिकार हो जाते हैं। तिलक के आउट होने के बाद भारतीय टीम के नए फिनिशर कहे जाने वाले रिंकू सिंह मैदान में आते हैं।

रिंकू सिंह एक तरफ जहाँ संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ से सूर्या लगातार रन बना रहे थे। देखते ही देखते भारतीय टीम का स्कोर 100 रनों  के पार पहुँच जाता है। अब रिंकू सिंह भी अपने हाथ खोलने लग जाते हैं। इसी बीच सूर्या अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं। लेकिन कुछ देर बाद वो तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो जाते हैं।

सूर्या (56) रनों की पारी खेलकर शमशी का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद जितेश शर्मा भी (1) रन बनाकर चलते बनते हैं। अब रिंकू सिंह और जडेजा भारतीय टीम के स्कोर को 150 रनों के पार ले जाते हैं। अब आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा (19) रन की पारी खेलकर आउट हो जाते हैं। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह भी (0) रन पर आउट हो जाते हैं।

अर्शदीप के आउट होने के बाद दोबारा बारिश शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से खेल को रोक दिया जाता है। इस तरह भारतीय टीम 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लेती है। भारत की तरफ से रिंकू सिंह नाबाद (69*) रनों की पारी खेलते हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कोएत्जी सबसे ज्यादा (3) विकेट लेते हैं।

ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका

ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका

तेज बारिश की वजह से मैच में डकवर्थ-लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य दिया जाता है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीत्जके 152 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरते हैं। दोनों बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका की टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हैं।

जिससे महज 2.4 ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 42 रन बना लेती है। लेकिन फिर अगली ही गेंद पर मैथ्यू ब्रीत्जके (16) रन बनाकर रन-आउट हो जाते हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम बल्लेबाजी करने आते हैं। मार्करम, हेंड्रिक्स के साथ लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को जारी रखते हैं। जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 रनों के पार चली जाती है।

डकवर्थ-लुईस नियम की वजह से दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में लगे हुए थे। जल्दी ही दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हो जाती है। लेकिन फिर इसके बाद ही मार्करम (30) रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर सिराज को कैच दे बैठते हैं। मार्करम के आउट होने के बाद क्लासेन बल्लेबाजी करने आते हैं। दोनों बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 50 रनों के पार ले जाते हैं।

इसके बाद अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हेंड्रिक्स अपने अर्धशतक से चूक जाते हैं और (49) रनों की पारी खेलकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो जाते हैं। अब अगले ही ओवर में क्लासेन भी (7) रन बनाकर सिराज की गेंद पर चलते बनते हैं। कुछ देर बाद अच्छी लय में दिख रहे डेविड मिलर भी (17) रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार हो जाते हैं।

लेकिन इसके बाद स्टब्स (14*) और फेहलुकवायो (10*) की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट के नुकसान पर 13.5 ओवर में ही जीत दिला देते हैं। इस तरह भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ता हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेंड्रिक्स (49) बनाते हैं। भारत की तरफ से मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा (2) विकेट मिलते हैं।

अब भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से पीछे है। अगर भारतीय टीम इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहती है। तो उसे किसी भी हाल में आखिरी टी20 मैच में जीत हाँसिल करनी होगी।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा। विश्व कप 2023 में सर्वाधिक शतक: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुई शतकों की बारिश, जानिए किसने बनाए कितने शतक के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Hello Friends, I’m Jeetu Diwaker. I am the Writer and Founder of Cricketkhabri.in. I share all the information related to Indian Cricket Team through this website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *